ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़आज आएंगे नगर विकास विभाग के सचिव

आज आएंगे नगर विकास विभाग के सचिव

अलीगढ़।

आज आएंगे नगर विकास विभाग के सचिव
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Mon, 15 Jun 2020 01:47 AM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना को लेकर शासने ने नगर विकास विभाग के सचिव अनुराग यादव को अलीगढ़ जिले की जिम्मेदारी है। अनुराग यादव सोमवार को अलीगढ़ आएंगे। सर्किट हाउस में उनके ठहरने का प्रबंध किया गया है। कोरोना को लेकर किए गए इंतजामों के साथ तमाम पहलुओं की निगरानी करेंगे। नगर विकास विभाग के सचिव बेशक कोविड 19 को लेकर आ रहे हैं, लेकिन नगर निगम के अफसरों की नींद उड़ी पड़ी है। नगर निगम के अफसर मुस्तैद रहेंगे।

पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही भाजपा

अलीगढ़।

कांग्रेस के पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकारें गरीब, मजदूरों व किसानों की भलाई नहीं कर रही हैं। केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही हैं। पेंशन लोगों कोसमय से नहीं मिल रही है। 50 फीसदी से अधिक बैंक खाते लंबे समय से बंद पड़े हैं उनको सरकार शुरू कराए। पांच-पांच सौ रुपये के लिए महिलाएं लाइन में लग रही हैं। श्रमिकों को रोजगार नहीं मिल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें