
कार की टक्कर से स्कूटी सवार घायल
Aligarh News - हरदुआगंज में रामघाट रोड पर स्कूटी और बोलेरो की टक्कर में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पीआरपी पुलिस ने घायल को तुरंत एंबूलैंस से अलीगढ़ दीनदयाल अस्पताल भेज दिया। टक्कर के बाद सड़क पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने खुलवाने में मेहनत की।
कार की टक्कर से स्कूटी सवार घायल हरदुआगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामघाट रोड पर स्कूटी व बोलेरो की हुई टक्कर में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पीआरपी पुलिस ने घायल को तुरंत एंबूलैंस से अलीगढ़ दीनदयाल अस्पताल उपचार के लिए भिजवा दिया। मंगलवार शाम को अतरौली की ओर से तेज गति से आ रहा स्कूटी सवार एक कार को ओवर टेक कर था। इसी चक्कर में कलाई बंबे के पास अलीगढ़ की ओर से सामने से आ रही बोलेरो से टक्कर लगने के बाद कार की चपेट में आ गया जिससे स्कूटी सवार गंभीररूप से घायल हो गया तथा स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

स्कूटी व बोलेरो की टक्कर के बाद रोड पर जाम लग गया। जिसको खुलवाने में पुलिस को काफी मसकक्त करनी पड़ी। मौके पर पहुंची पीआरपी पुलिस ने घायल को तुरंत उपचार के लिए एंबूलैंस से अलीगढ़ दीनदयाल अस्पताल पहंंुचा दिया। क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाने ले आयी। घायल स्कूटी सवार का नाम पता नहीं मिल सका है। सड़क हादसे में 20 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज खैर। गांव कसीसोँ निवासी संतोष कुमार ने अपने साले की सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट बीस दिन बाद कोतवाली खैर में दर्ज कराई है। तहरीर के अनुसार, 13 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे उसका साला मनोज कुमार पुत्र वीरेन्द्र कुमार निवासी करसुआ, थाना लोधा अपनी बाइक से नोएडा ड्यूटी के लिए जा रहा था। गौमत चौराहे के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मनोज गंभीर घायल हो गया। मनोज को दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। खैर पुलिस ने संबंधित ट्रैक्टर चालक और वाहन स्वामी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




