Aligarh News: स्कूटी डिवाइडर से टकराई हादसे में दंपति हुए घायल

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

Aligarh News: गभाना में एक हादसे के दौरान स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें नोएडा के अजमेरी खान और उनकी पत्नी घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब वे अलीगढ़ से नोएडा जा रहे थे। एक दूसरी घटना में तेजपुर गांव में 28 वर्षीय विजय की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।

Aligarh News: स्कूटी डिवाइडर से टकराई हादसे में दंपति हुए घायल

Aligarh News: गभाना, संवाददाता। क्षेत्र के हाईवे स्थित बीधानागर कट के पास बुधवार को डिवाइडर से स्कूटी टकरा गई. हादसे में नोएडा की सूरजपुर निवासी अजमेरी खान और उनकी पत्नी घायल हो गई। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ से नोएडा जाते समय किसी वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरा गयी थी. घटना के बाद राहगीर आदि एकत्रित हो गए और सूचना एंबुलेंस को दी गयी. लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से उन्हें अलीगढ़ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उनका उपचार चल रहा है।किशोर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौतजवां। अनूपशहर-अलीगढ़ रोड पर तेजपुर गांव के पास सड़क किनारे टहल रहे 28 वर्षीय विजय उर्फ छोटू को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक जब विजय घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान सड़क किनारे उसका शव मिला। हादसे की सूचना मिलते ही थाना जवां प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।