Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsSatish Kumar Gautam Announces MP Sports Festival 2025 for Youth Empowerment
हर घर से निकले एक खिलाड़ी : सांसद

हर घर से निकले एक खिलाड़ी : सांसद

संक्षेप: Aligarh News - सांसद सतीश गौतम ने खेल महोत्सव 2025 की रूपरेखा जारी की, 14 नवंबर से चार में आयोजित किया जाएगा सांसद खेल महोत्सव

Wed, 12 Nov 2025 12:32 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद सतीश कुमार गौतम ने सांसद खेल महोत्सव 2025 के आयोजन की घोषणा की। कहा कि युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम हैं। सांसद ने कहा कि “युवाओं की शक्ति की पहचान उसके खेल के मैदान से होती है। जिस देश के खिलाड़ी मजबूत होंगे, वही देश वैश्विक मंच पर सशक्त राष्ट्र के रूप में खड़ा होगा। मेरा सपना है कि मेरे लोकसभा क्षेत्र में प्रत्येक घर से एक खिलाड़ी निकले। जब मैदानों में खेलने वालों की संख्या बढ़ेगी, तो खेल प्रतिभाएं स्वयं आगे आएंगी। सांसद खेल महोत्सव उसी दिशा में एक व्यापक प्रयास है, ताकि क्षेत्र की प्रतिभाएं प्रदेश, राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँच सकें।”

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

खेल महोत्सव का आयोजन लोकसभा क्षेत्र को चार ज़ोनों में विभाजित कर किया जाएगा। अतरौली जोन में 14 नवंबर से 20 नवंबर तक प्रतियोगिताएं अवंतिबाई डिग्री कॉलेज पिलखुनी में आयोजित होंगी। उद्घाटन बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह करेंगे। दूसरा चरण खैर ज़ोन में 2 दिसंबर से 6 दिसंबर तक खुशीराम शर्मा महाविद्यालय खैर में आयोजित होगा। तीसरा चरण बरौली (गभाना) ज़ोन में 8 दिसंबर से 13 दिसंबर तक श्री काशीराम महाविद्यालय जीटी रोड गभाना में होगा। चौथा और अंतिम ज़ोन नगर एवं कोल क्षेत्र के लिए निर्धारित है, जहां 15 दिसंबर से 17 दिसंबर तक प्रतियोगिताएं जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगी। इन चारों ज़ोनों के विजेता खिलाड़ी 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक अहिल्याबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 25 दिसंबर को इसका भव्य समापन एवं सम्मान समारोह होगा। हर उम्र वर्ग के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स की विभिन्न दौड़ व फील्ड स्पर्धाएँ, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, कुश्ती, रस्साकशी, पंजा कुश्ती, वेटलिफ्टिंग और पावरलिफ्टिंग शामिल होंगी। प्रतियोगिताएं 16 वर्ष से कम एवं 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बालक तथा बालिका श्रेणी में होंगी। बैडमिंटन, ताइक्वांडो, कराटे और शूटिंग खिलाड़ियों को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में सीधा अवसर दिया जाएगा। मूकबधिर एवं दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए विशेष खेल आयोजन निर्धारित किया गया है। प्रेस वार्ता में कृष्णा पाल सिंह लाला जिलाध्यक्ष, राजीव शर्मा महानगर अध्यक्ष, शिवनारायण शर्मा जिला महामंत्री, ठाकुर शल्य राज सिंह, जिला उपाध्यक्ष, मज़हर उल कमर मौजूद रहे।