सरस्वती विद्या मंदिर का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।विद्यालय की छात्रा काव्या सिंह ने 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

सरस्वती विद्या मंदिर का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

अलीगढ़। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खैर मार्ग, अलीगढ़ के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा काव्या सिंह ने 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। यश गोस्वामी 95.2% अंकों के साथ दूसरे, रिद्धि वाष्णेय 94.2% के साथ तीसरे, रिशिता सिंह 94% के साथ चौथे और अनुष्का उपाध्याय 93.4% अंकों के साथ पाँचवें स्थान पर रहीं।इसके अलावा तनिष्का सारस्वत ने 92.4%, इंदु उपाध्याय ने 92%, मयंक और युग अवस्थी ने 91.2%, जान्हवी रावत ने 90.8%, श्रेयांश शर्मा ने 90.6%, देव सिमानिया ने 90.4% तथा लावण्या वाष्णेय ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

विद्यालय से कुल 254 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 186 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी और 62 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। परिणाम आते ही विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय की अध्यक्षा डॉ. उमेश कुमारी एवं प्रबंधक डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। प्रधानाचार्य विजय प्रकाश शर्मा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अशोक सारस्वत, पीयूष धारनी, अतुल शर्मा, विपिन सारस्वत, जितेन्द्र सैनी, नितिन गर्ग, चंद्रप्रकाश पांडेय, पवन रावत, आशीष कुमार, गोपाल चौधरी, नूतन शर्मा तथा नरेन्द्र पाल सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।