Aligarh News: एसएसबीवीएम में विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
Aligarh News: अलीगढ़ के घुड़ियाबाग स्थित सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में गणित एवं विज्ञान प्रतियोगिता तथा संस्कृत महोत्सव का आयोजन किया गया। अलीगढ़ और अन्य जनपदों के छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रधानाचार्या सीमा सक्सेना ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

Aligarh News: अलीगढ़। घुड़ियाबाग स्थित सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में गुरुवार को संकुलीय प्रतियोगिता के अंतर्गत गणित एवं विज्ञान प्रतियोगिता के साथ संस्कृत महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अलीगढ़ जनपद के साथ-साथ अन्य जनपदों से आए विभिन्न विद्या मंदिरों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने गणित एवं विज्ञान विषय से संबंधित विभिन्न गतिविधियों, मॉडल, प्रयोगों एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या सीमा सक्सेना ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में विद्या भारती के संगठन मंत्री सुनील कुमार, विद्यालय के प्रबंधक अनिल नवरंग, राधिका वार्ष्णेय, सेजल वार्ष्णेय, मनीषा बंसल, चंद्रभूषण, एवं मीडिया प्रभारी दिव्या वार्ष्णेय सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


