ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़दुर्गाबाड़ी मंदिर में की गई संधि पूजा

दुर्गाबाड़ी मंदिर में की गई संधि पूजा

- अष्टमी पर मां दुर्गा ने महिषासुर का किया वध - अष्टमी पर

दुर्गाबाड़ी मंदिर में की गई संधि पूजा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Sun, 22 Oct 2023 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

- अष्टमी पर मां दुर्गा ने महिषासुर का किया वध

- अष्टमी पर मंदिर में कराई गई खेल प्रतियोगिता

फोटो 000

अलीगढ़ । कार्यालय संवाददाता

दुर्गाबाड़ी सम्मेलनी में रविवार को मां दुर्गा की महा अष्टमी पूजा विधि विधान से की गई। विधिपूर्वक स्तोत्र पाठ के साथ पूजा अर्चना की। अष्टमी के दिन ही मां ने महिषासुर का वध किया।

दुर्गाबाड़ी सचिव आलोक चक्रवर्ती एवं तापस दत्ता ने बताया कि प्रतिदिन ब्राह्मणियों के द्वारा मां एवं अन्य देवी देवताओं के लिए विशेष भोग बनता है। सविता भट्टाचार्य ,रुबी बागची, मंजू चटर्जी, शोमा चटर्जी, बिपाशा मुखर्जी, चंदना, दीपा बंगवास, सपना अधिकारी मुख्य थे। अष्टमी तिथि के शेष 24 मिनट और नवमी तिथि के शुरू के 24 मिनट यानी 48 मिनट के भीतर संधी पूजा की गई। जब महा देवी दुर्गा ने महिषासुर के साथ घोर युद्ध में उनको पराजय किया और उसको मृत्यु के घाट उतार दिया। इसके बाद चंड मुंड नाम के दो राक्षस ने मां दुर्गा पर आक्रमण किया। तब देवी दुर्गा के तीसरी आंख से चामुंडा देवी पधारी और उन्होंने राक्षस चंड मुंड का वध किया। यह समय संधी पूजा का समय माना जाता है। इस पूजा में 108 दिए जलते हैं और 108 कमल के फूलों से मां की पूजा होती है। माना जाता है कि संधी पूजा का एक और विशेष महत्व है। पुराणों के अनुसार यह वही शुभ समय है जब श्रीराम ने 108 नीले कमल के साथ देवी पूजा की और पृथ्वी पर शांति लाने के लिए रावण को मारने की अपनी शाश्वत इच्छा की घोषणा की। क्योंकि अष्टमी और नवमी का पवित्र समय है। संधि पूजा का, अतएव पूजा समय का सावधानीपूर्वक पालन किया गया। पुराण में वर्णित है कि यह पूजा बड़ी भक्ति के साथ आयोजित करनी चाहिए। संधि पूजा से ब्रह्मांड के लिए समृद्धि प्राप्ति होती है। दोपहर को प्रतिदिन की तरह विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने पेट भर कर प्रसाद ग्रहण किया। महाआरती के दौरान कविता रॉय, बीना दास, रूबी बागची, आलोक लता रॉय, रत्ना मैत्रा, संध्या साहू, सविता भट्टाचार्य, शिल्पा मुखर्जी और बिपाशा मुखर्जी, चंदना बनर्जी, दीपा बंगबास, शोमा चटर्जी, सोनाली रॉय शुभ्रा सर्खेल, संजय मुखर्जी, चंदन मुखर्जी आदि मौजूद रहे।

बच्चों की कराई गई खेल प्रतियोगिता

मीडिया प्रभारी बिपाशा मुखर्जी ने बताया कि अष्टमी के दिन दुर्गाबाड़ी सम्मेलनी द्वारा कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। जो कि इस वर्ष भी आयोजित की गई। खेल प्रतियोगिताओं में बॉल, म्यूजिकल चेयर, वन लेग, पंजा कुश्ती आदि का आयोजन किया गया। विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें