Aligarh News: विद्यालयों के दरवाजे पर दस्तक देंगे परिवहन अधिकारी, प्रबंधन से होगी बात
Aligarh News: अलीगढ़ में सेफ फ्यूचर अभियान के तहत परिवहन आयुक्त के निर्देश पर परिवहन विभाग ने स्कूलों के साथ संपर्क स्थापित किया। अधिकारी स्कूल प्रबंधन से बात कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। 50 से अधिक स्कूलों में संपर्क किया गया और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। 8 फरवरी से प्रवर्तन कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सेफ फ्यूचर अभियान के तहत परिवहन आयुक्त के निर्देश के बाद संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने अभियान की रूप रेखा तैयार की है। पहले दो दिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर स्कूलों से संपर्क करने के बाद अब वे खुद प्रबंधन से बात कर वाहनों में बच्चों की सुरक्षा को पुख्ता करेंगे।
भीतर स्कूलों से संपर्क
गुरुवार को संभागीय परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने 50 से अधिक स्कूलों में संपर्क किया। आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार ने बताया कि दो दिन तक संपर्क किया गया। अब विभाग के अधिकारी स्कूलों में जाकर उनके प्रबंधन से बात करेंगे। 7 जुलाई तक स्कूली वाहनों को पूरी तरह से बच्चों के लिए सुरक्षित करना है। प्रबंधन से बात की जाएगी कि वे खुद अपने वाहन व अनुबंध पर चलने वाहनों की जांच करें कि कहीं उनमें कोई कमी तो नहीं है। अब तक कर्मचारियों की प्रबंधन से क्या-क्या बात हुई इसकी तस्दीक की जाएगी। इसके अलावा स्कूलों में जागरूकता के कार्यक्रम होंगे। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वह भी बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूक हों। बच्चों को ऐसे वाहन में न बैठाएं जो संचालन के योग्य न हो। अक्सर देखा जाता है कि छोटे वाहन में बच्चों को बेतरतीब तरीके से बैठाया जाता है। इस स्थिति में खतरा बना रहता है। सबसे पहले वाहन के मानक पूरे होने चाहिए, उसके बाद ही संचालन किया जाए। 8 फरवरी से टीम प्रवर्तन की कार्रवाई शुरु करेगी।
चालानों की कार्रवाई
टीम ने किए 50 चालान
पीटीओ ज्योति मिश्रा ने गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान के तहत विभिन्न अभियोगों में 50 चालान किए। इस दौरान चार स्कूली वाहनों के चालान भी किए गए। इनमें दो वाहनों पर परमिट नहीं था। एक का टैक्स जमा नहीं था। एक में अग्निशमन उपकरण नहीं था। इस क्रम में 6 ई-रिक्शा, 1 टैक्सी, 1 ट्रक, 3 डंपर समेत 9 गाड़ियों पर चालान और बंद की कार्रवाई की गई।


