Aligarh News: चार सेक्टर में भोले के भक्तों को सुविधाएं देगा नगर निगम, 860 सफाई मित्र संभालेंगे कमान

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता आगामी श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित स्वच्छ

Aligarh News: चार सेक्टर में भोले के भक्तों को सुविधाएं देगा नगर निगम, 860 सफाई मित्र संभालेंगे कमान

Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता आगामी श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित स्वच्छ एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम द्वारा निर्धारित कांवड़ यात्रा मार्ग एवं विभिन्न सेक्टरों का स्थलीय निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने निर्धारित मार्गों पर सफाई व्यवस्था, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी, अस्थायी अतिक्रमण, खुले मैनहोल, कूड़ा उठान, मोबाइल शौचालय, शिविर स्थलों एवं प्रमुख मंदिरों के आसपास की व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश अफसरों को दिए。

नगर निगम कांवड़ की व्यवस्था

नगर निगम कांवड़ की व्यवस्था चार सेक्टर में बांटकर करेगा। चार सेक्टर में एक सुपर नोडल अफसर व 35 अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ 35 क्यूआरटी टीमों को लगाया गया है। शिविरों के पास कूड़ा उठान करने वाला वाहन व सफाई कर्मचारियों की टीम तैनात रहेगी। इस बार तालानगरी से लेकर खेरेश्वर धाम तक पथप्रकाश व्यवस्था बेहतर रहेगी। तालानगरी से लेकर क्वार्सी फ्लाई ओवर व शहर में सीएम ग्रिड में लाइटें लग गई हैं। शहर में आने पर कांवड़ियों को बेतर वातावरण मिलेगा। नगर आयुक्त ने कांवड़ यात्रा के लिए बनाए गए सभी सेक्टरों का निरीक्षण करते हुए सेक्टर प्रभारियों एवं नोडल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक सेक्टर में प्रतिदिन भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण के दौर नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी सेक्टर वार तैनात अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सफाई, नाला-नाली की सफाई, जलभराव की रोकथाम, स्ट्रीट लाइटों की कार्यशीलता, पेयजल टैंकरों की उपलब्धता, मोबाइल शौचालयों की स्वच्छता, कूड़ा उठान, फॉगिंग एवं एंटी लार्वा छिड़काव, आवारा पशुओं की रोकथाम तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विशेष ध्यान दें।

यह रहे मौजूद

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव, परितोष सिंह, मुख्य अभियंता भूपेंद्र कुमार सिंह, महाप्रबंधक जल डॉ प्रमोद कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता अजय कुमार सक्सेना, पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी, कर निर्धारण अधिकारी आशीष कुमार सेठ, जेई जल नरेंद्र सिंह, जेई पथप्रकाश रोहित पांडेय, सुकमा के प्रोजेक्ट हेड रमेश लाठर, अहसान रब समस्त मौजूद रहे।

नगर निगम चार सेक्टर में श्रद्धालुओं को सुविधाएं देगा

सेक्टर-01 अंतर्गत क्वार्सी चौराहे से रामघाट रोड मीनाक्षी पुल के ऊपर से अचलेश्वर मंदिर एवं गांधी पार्क बस स्टैण्ड क्षेत्र की सेक्टर प्रभारी तपस्या यादव सहायक नगर आयुक्त होंगी। जिनकी सहयोगी टीम सहायक अभियन्ता अखंड प्रताप सिंह, अवर अभियन्ता अमित कुमार, राजस्व निरीक्षक करन पाल सिंह, एसएफआई केके सिंह, योगेन्द्र यादव व पेयजल प्रभारी दिव्यांशू होंगे।

सेक्टर-02 में गांधी पार्क बस स्टैण्ड से पत्थर बाजार से देहलीगेट, उदयसिंह जैन रोड, खेरेश्वर धाम तक के सेक्टर प्रभारी अमित कुमार सिंह उप नगर आयुक्त होंगे। जिनकी सहयोगी टीम सहायक अभियन्ता राजवीर सिंह, प्रभारी कर अधीक्षक कुलदीप चौधरी, एसएफआई प्रकाश सिंह, प्रदीप पॉल, पेयजल प्रभारी वाशिष्ठ मौर्या होंगे।

सेक्टर-03 मैलरोज बाईपास से जीटी रोड से नादा पुल खेरेश्वर धाम तक के सेक्टर प्रभारी आशीष सेठ कर निर्धारण अधिकारी होंगे। जिनकी सहयोगी टीम कर अधीक्षक विशाल सिंह, अवर अभियन्ता लाइट रोहित पाण्डेय, एसएफआई विशन सिंह, अवर अभियन्ता नरेन्द्र कुमार सिंह, पथ प्रकाश सुपरवाइज़र विजय होंगे।

सेक्टर-04 इगलास रोड से मथुरा बाईपास स्लाटर हाउस से नादा पुल से खेरेश्वर धाम तक के सेक्टर प्रभारी बेचन प्रसाद जोनल अधिकारी/कर अधीक्षक होंगे। जिनकी सहयोगी टीम प्रभारी कर अधीक्षक उपेन्द्र वर्मा, एसएफआई बिशन सिंह, राजस्व निरीक्षक मंयक चौधरी, पेयजल प्रभारी विष्णु कुमार होंगे।

मीट की दुकानें बंद रहेंगी, अतिरिक्त लाइटें लगेंगी : नगर आयुक्त

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि कांवड़ यात्रा को बेहतर नगर निगम इंतजाम नगर निगम करेगा। क्वारसी से खेरेश्वर धाम तक अतिरिक्त लाइटों लगवाई जा रही हैं। क्वारसी से खेरेश्वर धाम तक सभी मीट की दुकानें भी बंद करने की व्यवस्था की गई है। शहर के सभी पशुपालकों को नोटिस के रूप में चेतावनी दी गयी है कि आवारा पशुओं के विचरण पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कांवड़ यात्रा के लिए 4 सेक्टर प्रभारी, 35 अधिकारी सहित 860 सफ़ाई कर्मचारी की टीम तैनात की गई है।

कांवड़ियों को बेहतर व्यवस्थाएं देगा नगर निगम: महापौर

कांवड़ यात्रा में भोले के भक्तों परेशानी बिल्कुल नहीं होगी। मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर समूचे अलीगढ़ में मार्ग से लेकर पथप्रकाश व सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया जा रहा है। कंट्रोल रूम नगर निगम 1533 सुविधा के लिए 24 घंटे संचालित रहेगा। शिविरों को लेकर विशेष व्यवस्था नगर निगम बना रहा है। सड़क किनारे लोगों से अपील है कि वह कांवड़ यात्रा के दौरान अतिक्रमण नहीं करें। सीएम ग्रिड में रामघाट रोड पूरी तरह बन गया है। फुटपाथ बन गए हैं और सजावटी लाइटों के साथ स्ट्रीट लाइट लग गई हैं। इस बार कोई परेशानी कांवड़ियों को नहीं होगी। नगर निगम अपने शिविर भी संचालित करेगा। प्रशांत सिंघल, मेयर।

सामान्य प्रश्न

✦कांवड़ यात्रा के लिए नगर निगम कितने सेक्टर में व्यवस्था करेगा?−
नगर निगम कांवड़ की व्यवस्था चार सेक्टर में बांटकर करेगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsAligarh News: चार सेक्टर में भोले के भक्तों को सुविधाएं देगा नगर निगम, 860 सफाई मित्र संभालेंगे कमान