10 रुपये वाले आरआर स्टोर का उद्घघाटन, निगम ने निकाली पर्यावरण यात्रा

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता केंद्र सरकार के 12 साल पूरा होने, मुख्यमंत्री के जन्मदिन व

10 रुपये वाले आरआर स्टोर का उद्घघाटन, निगम ने निकाली पर्यावरण यात्रा

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता केंद्र सरकार के 12 साल पूरा होने, मुख्यमंत्री के जन्मदिन व विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ए ग्लोबल कॉल फार क्लाइमेट एक्शन के तहत नगर निगम ने पर्यावरण व स्वच्छता को जन जागरूकता रैली निकाली। नौरंगीलाल इंटर कालेज के पास आरआर सेंटर का मेयर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शुभारंभ किया। दुबे का पड़ाव जिज्ञासु मार्केट में 6 सीटर नए सार्वजनिक शौचालय का भी उद्घाटन किया गया। जिज्ञासू मार्केट का मुद्दा हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने कई बार उठाया था। मेयर ने अंबेडकर पार्क में एक पेड़ मां के नाम लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।

इस वर्ष लगभग 1 लाख पौधरोपण लगवाने का संकल्प लिया। आरआर स्टोर में जरूरत मंदों को 10 रुपये में सामान मिलेगा।आरआर सेंटर से 10 रुपये में जरुरत मंदों को मिलेगा सामानस्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक अभिनव एवं जनहितकारी पहल के रूप में देश का पहला स्टोर स्थापित किया जा रहा है। यह परियोजना कम करना, पुन: उपयोग, पुनर्चक्रण एवं मरम्मत के सिद्धांतों पर आधारित एक आधुनिक सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल होगी। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि इस अभिनव योजना के अंतर्गत शहर के विभिन्न आवासीय क्षेत्रों, हाई सोसायटियों, संस्थानों एवं अन्य स्थानों से नागरिकों द्वारा दान की गई उपयोग योग्य सामग्री जैसे कपड़े, पुस्तकें, खिलौने, फर्नीचर, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य घरेलू वस्तुओं का संग्रह किया जाएगा। संग्रहित सामग्री को रिसोर्स रिकवरी सेंटर में छंटाई, मरम्मत, सफाई, सैनिटाइजेशन एवं गुणवत्ता परीक्षण के उपरांत मात्र 10 प्रति वस्तु की दर से आम नागरिकों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटनमहापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रुप से दुबे का पड़ाव निकट जिज्ञासु मार्केट में लगभग 12 लाख की लागत से 6 सीटर सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन करते हुए इसे स्थानीय दुकानदारों व नागरिकों के उपयोग के लिए शुरू किया। यहां पर लंबे समय से व्यापारियों की मांग चल रही थी। हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने अलीगढ़ बोले के साथ कई बार व्यापारियों की समस्या की खबर प्रकाशित की थी।पर्यावरण बचाओ की रैली व एक पेड़ मां के नाम लगायाविश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर प्रशान्त सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सांकेतिक रूप से शहर को स्वच्छ अलीगढ़ और हरित अलीगढ़ बनाने की दिशा के लिए पैदल चलकर रैली निकाली। रैली दीवानी कचहरी होते हुए जवाहर भवन में समाप्त हुई। अंबेडकर पार्क में महापौर, नगर आयुक्त सहित पार्षदों अधिकारी कर्मचारियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का आगाज करते हुए एक-एक पौधा लगाया।एसबीआई तिराहे के पास कचरा प्वाइंट समाप्त करायाविश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम ने एसबीआई से आगे रेलवे स्टेशन के मोड़ के बरसो पुराने कचरा प्वाइंट को विलोपित किया। इस अवसर पर नगर निगम द्वारा निकाली गई रैली इस कचरा प्वाइंट पर आकर समाप्त हुई। यहां पर कचरा प्वाइंट समाप्त कर बोर्ड लगाया गया। अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, पार्षद दिनेश जादौन, योगेश सिंघल अनिल सेंगर, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी, पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।