गणतंत्र दिवस की पूर्व बेला पर ठेके से हुई लूट

Jan 26, 2026 11:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

Aligarh News - गणतंत्र दिवस की पूर्व बेला पर ठेके से हुई लूट n तमंचा और चाकू के बल

गणतंत्र दिवस की पूर्व बेला पर ठेके से हुई लूट

n तमंचा और चाकू के बल पर नगदी लूटक र बदमाश हुए फरार हरदुआगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बुढासी पुलिस चौकी अंतर्गत शराब के ठेके से बाइक सवार तीन बदमाश तमंचा व चाकू के बल 34500 रूपये लूट कर फरार हो गये। सूचना पाकर एसएसपी, एसपी देहात व क्षेत्रााध्किारी अतरौली घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। साधू आश्रम पनेठी रोड पर बुढासी पुलिस पिकेट से मात्र 150 मीटर की दूरी पर अंग्रेेजी बीयर की कंपोजिट बुढासी दुकान है। विशांत चौधरी निवासी चित्रांजली कॉलौनी अलीगढ़ ने बताया कि उसकी अंग्रजी बीयर की कंपोजिट बुढासी दुकान है। रविवार की शाम समय करीब सवा छ: बजे तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आये और लूट की घटना को अंजाम देकर भाग गये।

उनमें से एक ने उसके सेल्समैन योगेश यादव पर चाकू रखकर व उसके साथ हाथापाई की और दूसरे ने उसके सेल्समैन हरिनाम पर तमंचा सीधा करते हुए उसे दुकान से हटाया और तीसरे ने दुकान का कैश जोकि 34500 रूपये गल्ले से निकाले और तीनों कैश लेकर भाग गये। बताया जाता है कि उक्त बदमाशों ने ठेके से बीयर खरीदी और वहीं तीनों ने पीयी थी। वहां जल रही आग पर तापे भी थे। मौके देखकर तीनों अपने असली रूप में आ गये और लूट की घटना को अंजाम दे कर मौके से फरार हो गये। लूट की घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लूट की घटना से अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सूचना पर एसएसपी, एसपी देहात व सी ओ अतरौली घटनास्थल पर पहुंच गये और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। बुढ़ासी में शराब के ठेके पर रविवार की शाम को लूट की घटना हुई है, जिसमें 34500 रूपये की नकदी गई है। पीड़ित की तहरीर मिल गई है। मुकदमा लिखा जा रहा है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। -राजीव द्विवेदी, सीओ

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsRobbery at Liquor Store Thieves Escape with 34 500 in Harduaganj
;;
;