सड़क सुरक्षा माह के तहत 159 वाहनों के चालान काटे

Jan 10, 2026 01:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

Aligarh News - - यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चाला चैकिंग अभियान

सड़क सुरक्षा माह के तहत 159 वाहनों के चालान काटे

अलीगढ़, संवाददाता। शासन के निर्देश पर एक जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के नौवें दिन शुक्रवार को यातयात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 159 वाहनों के चालान काटे गए। अभियान के तहत शुक्रवार को पब्लिसिटी वैन के माध्यम से संभागीय परिवहन कार्यालय व जनपद के विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा प्रचार-प्रसार किया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन व प्रवर्तन प्रवेश कुमार सहायक एवं डॉ0 ज्योति मिश्रा यात्री मालकर ने विभिन्न मार्गों पर यातयात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया।

इस अभियान में वाहन चालकों को अपने वाहनों में अनधिकृत हूटर, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करने के निर्देश दिए गए। वाहनों में काली फिल्म न लगाने के लिए जागरूक किया गया। दुपहिया वाहन चालकों को सदैव हेलमेट का प्रयोग करने व चार पहिया वाहन चालकों को सीटबेल्ट लगाकर ही वाहन चलाने सहित अन्य यातायात नियमों का पालन करने के निर्देाश दिए। विभागीय आंकड़ों के अनुसार इस चेकिंग अभियान में बिना हेलमेट 73, बिना सीटबेल्ट 23, मोबाइल फोन का प्रयोग के करने में 11 वाहनों के चालान काटे गए। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के प्रयोग के 15 व रिफ्लेक्टर के 9 चालान, रांग साइड ड्राइविंग के 7 चालान व अन्य मोटर वाहन अधिनियमों के उल्लंघन में 21 वाहनों के चालान काटे गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;