Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsRoad Safety Campaign 226 Vehicles Challaned 13 Bikes Seized in Aligarh
आरटीओ कार्यालय पर बिना हेलमेट 13 बाइक सीज

आरटीओ कार्यालय पर बिना हेलमेट 13 बाइक सीज

संक्षेप:

Aligarh News - सोशल मीडिया पर युवक से खींचतान का वीडियो हुआ वायरल, आरटीओ कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण, लोगों को किया जागरूक

Jan 28, 2026 01:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत संभागीय परिवहन विभाग ने दो दिन में 226 वाहनों के चालान किए। साथ ही मंगलवार को कार्यालय पर 13 बाइक बिना हेलमेट के सीज की। विभाग ने सोमवार को गणतंत्र के अवसर पर ध्वजारोहण किया। आरटीओ दीपक कुमार शाह, एआरटीओ प्रवेश कुमार, पीटीओ डॉ. ज्योति मिश्रा ने अभियान चलाया। आरटीओ ने बताया कि सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद अभियान के तहत कार्रवाई की गई। सोमवार को चेकिंग के दौरान 5 वाहनों के गलत दिशा में चलने पर चालान किए गए। मंगलवार को हेलमेट के अभियोग में 62, बिना हाईसिक्योरिटी रजिस्टेशन प्लेट के अभियोग में 64, बिना बीमा के अभियोग में 48, रांग साईड ड्राइविंग के अभियोग में 19, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग में 17, नो पार्किंग के अभियोग में 7, अनधिकृत संचालन में 4, बिना रिफ्लेक्टिव टेप के अभियोग में 5 कुल 226 चालान किए गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

13 बाइक हुईं सीज अधिकारियों ने इस दौरान आरटीओ कार्यालय पर भी अभियान के तहत कार्रवाई की। एआरटीओ ने बताया कि टीम ने 13 बाइकों को बिना हेलमेट के अभियोग में सीज किया गया। सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक कार्रवाई करने वाली टीम से उलझता दिख रहा है। एआरटीओ के मुताबिक इनमें वह दो पहिया वाहन शामिल हैं, जिनका नवीनीकरण नहीं था। साथ ही कइयों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था।