परीक्षा देने जा रहे पॉलीटेक्निक छात्रों को बस ने रौंदा, एक की मौत

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

अलीगढ़ में एक छात्र की मौत हो गई जब रोडवेज बस ने मथुरा रोड पर गांव आसना के पास बाइक सवार दो छात्रों को रौंद दिया। घायल छात्रों को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां एक की मौत हो गई।

परीक्षा देने जा रहे पॉलीटेक्निक छात्रों को बस ने रौंदा, एक की मौत

अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद मडराक थाना क्षेत्र में मथुरा रोड पर गांव आसना के पास गुरुवार को रोडवेज बस ने बाइक सवार दो छात्रों को रौंद दिया। इसमें एक छात्र की मौत हो गई। दोनों अहमदपुर स्थित कॉलेज में पॉलीटेक्निक के छात्र थे और परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद आरोपी चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

छात्रों की परिस्थिति

खैर थाना क्षेत्र के गांव जरारा निवासी ऋषभ शर्मा (19) पुत्र संजीव व इसी गांव का अनुराग आपस में दोस्त थे। दोनों अहमदपुर स्थित कॉलेज में पॉलीटेक्निक प्रथम वर्ष के छात्र थे। परिजनों के अनुसार गुरुवार को दोनों बाइक से परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। रास्ते में आसना के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन पुलिसकर्मी दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने रिषभ को मृत घोषित कर दिया। उधर, खबर मिलते ही परिजन आ गए। शव देख परिवार में कोहराम मच गया। ऋषभ दो भाईयों में छोटा था। मडराक थाना प्रभारी सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

हेलमेट ने बचाई दोस्त की जान

बाइक अनुराग चला रहा था। उसने हेलमेट पहन रखा था। जबकि ऋषभ पीछे बैठा था। बाइक से दोनों सड़क पर गिर गए। सिर में चोट लगने पर ऋषभ की जान चली गई। जबकि सिर पर हेलमेट होने से अनुराग की जान बच गई।

------------------------

सामान्य प्रश्न

क्या हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया था?
हां, हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।