
टप्पल में देशी शराब के ठेके से 65 पेटी शराब ले गए चोर
Aligarh News - टप्पल क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। हाल ही में जगत हॉस्पिटल के पीछे स्थित एक शराब के ठेके से चोर 65 पेटियां चुरा ले गए, जिसकी कीमत 2 लाख से अधिक है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन स्थानीय लोग पुलिस की सख्ती पर सवाल उठा रहे हैं।
जट्टारी, संवाददाता। थाना टप्पल क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश है, लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बीती रात्रि टप्पल क्षेत्र स्थित जगत हॉस्पिटल के पीछे स्थित एक देशी शराब के ठेके से चोर कुल 65 पेटियां दुकान की छत काटकर चोरी कर फरार हो गए। चोरी गई शराब की बाजार कीमत लगभग 2 लाख से अधिक बतायी का रही है। घटना की जानकारी मिलते ही ठेके के संचालक धीरेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचेंगे और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
ठेके संचालक के अनुसार, ठेका उनकी पुत्रवधु संगीता सोरोत के नाम से है। घटना की सूचना पर रविवार सुबह थाना टप्पल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पूछताछ के लिए ठेके से जुड़ी कैंटीन चलाने वाले एक युवक और शराब की निगरानी करने वाले एक युवक (सेल्समेन) को घटना के संबंध में पूछताछ हेतु अपने थाने ले आयी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की सख्ती नजर नहीं आ रही। टप्पल थाना प्रभारी शिवप्रसाद सिंह ने बताया कि तहरीर में कुछ पेटी चोरी होना बताया गया है, तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




