सूरज ने दिखाए तेवर, चढ़ा पारा
Aligarh News - - दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी, इस माह 38 डिग्री से ऊपर पहुंचेगा तापमान

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मार्च की शुरुआत के साथ ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन में चटक धूप ने लोगों को अभी से गर्मी का अहसास करा दिया है। दिन के साथ अब रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 16.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। अनुमान है कि इस माह पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। लगातार चढ़ते तापमान से दोपहर के समय पसीने आने लगे है।
धूप की तीव्रता इतनी है कि लोग छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेना पड़ता है। मौसम विभाग ने बुधवार को तेज सतही हवा चलने की संभावना जताई गई है, जिससे दिन के समय गर्मी का असर और अधिक महसूस हो सकता है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


