बरला की दीक्षा ने आर्म रेसलिंग में जीता गोल्ड
Aligarh News - गौरवान्वित करने वाली खबर: दीक्षा चौधरी ने उत्तर प्रदेश स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 50 किलोग्राम जूनियर कैटेगरी में दाएं हाथ से मुकाबले में उसने अपने सभी प्रतिद्वंदियों को हराया। इस जीत पर शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने खुशी जाहिर की। दीक्षा का अगला लक्ष्य नेशनल चैंपियनशिप में जीतना है।

बरला, संवाददाता। खेल के मैदान से एक गौरवान्वित करने वाली खबर सामने आई है। 'शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स एसोसिएशन गाजीपुर बरला' की उभरती हुई खिलाड़ी दीक्षा चौधरी ने अपनी ताकत और तकनीक का लोहा मनवाते हुए उत्तर प्रदेश स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल )जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रोमांचक मुकाबले में दीक्षा का दबदबा: एच.आर.आई.टी. यूनिवर्सिटी मुरादनगर में आयोजित 'उत्तर प्रदेश स्टेट (वेस्टर्न) आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026' में दीक्षा ने जूनियर कैटेगरी के 50 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया। राइट हैंड (दाएं हाथ) के मुकाबलों में दीक्षा ने अपने प्रतिद्वंदियों को एक के बाद एक करारी शिकस्त दी और फाइनल में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
एसोसिएशन में खुशी की लहर : दीक्षा की इस ऐतिहासिक जीत पर शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सोलंकी और सभी पदाधिकारिओं ने खुशी जाहिर की है। एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि दीक्षा की मेहनत और अनुशासन ने आज उसे इस मुकाम पर पहुँचाया है। वह न केवल संस्था के लिए बल्कि सभी युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरी हैं। भविष्य का लक्ष्य: नेशनल चैंपियनशिप अपनी जीत से उत्साहित दीक्षा ने इस सफलता का श्रेय अपने कोच, परिवार और शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग को दिया है। स्टेट लेवल पर गोल्ड जीतने के बाद अब दीक्षा का अगला लक्ष्य नेशनल लेवल पर पदक जीतकर प्रदेश और देश का मान बढ़ाना है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




