पर्यावरण व बढ़ते ईंधन ने बढ़ाया साइकिल का क्रेज

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - पर्यावरण व बढ़ते ईंधन ने बढ़ाया साइकिल का क्रेज साइकिल के बढ़ते क्रेज से

पर्यावरण व बढ़ते ईंधन ने बढ़ाया साइकिल का क्रेज

पर्यावरण व बढ़ते ईंधन ने बढ़ाया साइकिल का क्रेज साइकिल के बढ़ते क्रेज से कारोबार का पैंडल भी तेजी से घूमा

लुधियाना, सोनीपत से साइकिलों की आपूर्ति अलीगढ़ में हो रही

Voice of UP

साइकिल व्यापार

अलीगढ़ शहर में 80 दुकानदार कर रहे हैं साइकिल का व्यापार

अलीगढ़। पर्यावरण संरक्षण व बढ़ते ईंधन के भाव ने साइकिल के भाव बढ़ा दिए हैं। बाजार में साइकिल के कद्रदान बढ़ गए हैं। बच्चों से लेकर महिलाएं, युवतियां व पुरुष साइकिलिंग कर रहे हैं। पार्क, सड़क, सोसायटी, अपार्टमेंट के लोग साइकिल चला रहे हैं। बाजार भी इससे बढ़ रहा है। अलीगढ़ शहर में अनुमानित 80 दुकानदार हैं, जो रोजाना 500 से अधिक साइकिलों की बिक्री करते हैं।

साइकिलों की बिक्री में वृद्धि

साइकिल कारोबारी महेश अग्रवाल ने बताया कि साइकिल का चलन दोबारा लौट रहा है। देसी साइकिलों का क्रेज कम है, लेकिन फैंसी व रेंजर वाली साइकिलों को लोग अधिक पसंद कर रहे हैं। स्पोर्ट्स लुक में आने वाली साइकिलें भी लोगों को लुभा रही हैं। समर वैकेशन में बच्चों की साइकिलें खूब बिक रही हैं। बाजार में दो हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक साइकिल है। कीमत इससे अधिक भी है। लेकिन बिक्री 20 हजार तक की साइकिलों की अधिक है। बारहद्वारी, मामू भांजा, रेलवे रोड, पत्थर बाजार, रसलगंज, जीटी रोड, दोदपुर, मेडिकल रोड, सिविल लाइन, शमशाद मार्केट, समद रोड, सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, रामघाट रोड, आगरा रोड, सासनी गेट समेत अन्य स्थानों पर साइकिल की दुकानें हैं। लुधियाना व पानीपत से 90 फीसदी साइकिलों की आपूर्ति है। मामू भांजा के साइकिल कारोबारी नितिन गर्ग ने बताया कि पहले बिक्री कम थी। केवल पार्टस व रिपेयरिंग से काम चलता था। लेकिन अब नई साइकिलों की सेल में भारी इजाफा हुआ है। समर वैकेशन में बच्चों की साइकिलें अधिक बिक रही हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अलीगढ़ में कितने दुकानदार साइकिल का व्यापार कर रहे हैं?
अलीगढ़ शहर में 80 दुकानदार साइकिल का व्यापार कर रहे हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।