रंगों से अट गया बाजार खरीदारी शुरू, खूब भा रही दोनाली पिचकारी
Aligarh News - बच्चों युवाओं ने अपनी पसंद के रंगों की खरीदारी की शुरू, अबीर गुलाल से लेकर तरह-तरह की पिचकारियों की खरीदारी हुई शुरू

अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। जैसे-जैसे होली का पर्व नजदीक आता जा रहा है वैसे ही बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ती जा रही है। रविवार को शहर के पुराने बाजारों में सजी रंगों और पिचकारी की दुकानों पर भीड़ टूट रही थी। बच्चों के विशेष पिचकारी बाजार में छाई हुई हैं। साथ ही होलिका दहन के लिए अब लोग घर बैठे ही ऑन लाइन गूलरी बुक कर रहे हैं। सब्जी मंडी थोक बाजार में इतनी भीड़ थी कि रास्ते में जाम लगा हुआ था। वाहन के साथ पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। पिचकारी की दुकान के आगे वाहन खड़े हुए थे।
अंदर भारी भीड़ खरीदारी करती दिखी। पिचकारी विक्रेता कृष्णा ने बताया कि बच्चों के लिए विभिन्न कार्टून की पिचकारी आई हैं। बच्चें इन्हें देखते ही खरीद रहे हैं। दुनाली और स्कूल बैग वाली पिचकारी भी बेहद पसंद की जा रही है। गुलाल के गिफ्ट पैक की बिक्री ज्यादा है। एक गिफ्ट0 में आधा दर्जन से अधिक हर्बल गुलाल के पाउच हैं। पक्के रंगों के साथ खुशबूदार स्प्रे की मांग भी खूब हो रही है। कलर कैप्सूल भी खूब खरीदा जा रहा है। एक कैप्सूल से एक छोटी बाल्टी पानी का रंग तैयार हो जाता है। इसके साथ होली के कपड़ों की बिक्री भी हो रही है। ज्यादातर लोग बच्चों के लिए कपड़े खरीद रहे हैं। इसके साथ कैप, मास्क व नकली बाल भी खरीदे जा रहे हैं। ऑन लाइन भी मिल रहा सामान होलिका दहन के लिए वैसे तो घर-घर गूलरी बनाई जाती हैं। लेकिन अब लोग घर बैठे बिना मेहनत के लिए गूलरी मंगवा रहे हैं। ऑन लाइन प्लेटफार्म पर गूलरियों की बिक्री हो रही है। इसके साथ गाय के गोबर से बने उपले, कप आदि भी मिल रहे हैं। एक क्लिक पर ऑर्डर बुक हो रहा है। गूलरी और बड़कुलों की मालाएं आसानी से उपलब्ध हैं। इसके अलावा गुलाल की किट व रंग भी ऑन लाइन खूब बिक रहे हैं। होली के कपड़ों का क्रेज ऑन लाइन प्लेटफार्म पर भी छाया हुआ है। लोग खासकर होली की टीशर्ट की बुकिंग कर रहे हैं। इसके अलावा होली के लिए कैप, मास्क आदि भी मिल रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



