मत्स्य पालकों के लिए बनी योजनाओं की हुई समीक्षा
Aligarh News - सभापति उत्तर प्रदेश मत्स्यजीवी सहकारी संघ ने की विभागीय समीक्षा, केसीसी कार्ड की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी

अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सभापति उप्र. मत्स्यजीवी सहकारी संघ लिमिटेड वीरू साहनी ने गुरुवार को सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ मत्स्य पालकों के हित में संचालित योजनाओं की समीक्षा की। मत्स्य पालकों के केसीसी कार्ड की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरकार द्वारा मत्स्य पालकों के हित में सहकारी समितियों को भी अब निषादराज बोट सब्सिडी योजना में आवेदन करने की छूट प्रदान करने के साथ ही हैसियत प्रमाण पत्र की बाध्यता समाप्त की गई है। ग्राम पंचायतों में अवस्थित सभी तालाबों को कब्जामुक्त कराते हुए उनका आवंटन किया जाए।
संचालन करते हुए सहायक निदेशक मत्स्य प्रियंका आर्या ने बताया कि जिले में 950 हैक्टेयर क्षेत्रफल में 1234 तालाब हैं, जिनमें से अब तक 666 हैक्टेयर के 752 तालाबों का आवंटन हो गया है। 36 लाख मत्स्य बीज वितरण के सापेक्ष 38 लाख का वितरण कर दिया गया है। निषादराज बोट सब्सिडी योजना में 24-25 में 2 के लक्ष्य के सापेक्ष 2 को लाभांवित किया गया। 2025-26 में 2 के लक्ष्य के सापेक्ष 3 को स्वीकृत कर शासन को भेजा गया है। मोपेड विद आइस बॉक्स योजना में 3 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। जबकि प्रशिक्षण एवं भ्रमण के लिए 8 के लक्ष्य के सापेक्ष पोर्टल पर 8 आवेदन मिले। सोलर स्ट्रीट लाइट लगाईं मछुआ बाहुल्य ग्राम अकराबाद के बरहद में 11 सोलर स्ट्रीट लाइट एवं 2 हाई मास्ट लाइट लगाई गई हैं। सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेशन सिस्टम की स्थापना के तहत विगत वर्ष04 को लाभान्वित किया गया, जबकि इस वर्ष 03 को प्रस्तावित किया गया है। केसीसी कार्ड की प्रगति में 105 के लक्ष्य के सापेक्ष 109 स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से केवल 01 मत्स्य पालका का केसीसी स्वीकृत हुआ है। सभापति ने केसीसी की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए बैंकर्स के साथ समन्वय बैठक आयोजित कर शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दुर्घटना बीमा में 877 को किया लाभांवित सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि रिवर रैंचिंग के तहत 2.35 लाख मत्स्य बीज मत्स्य विकास निगम को प्रेषित कर दिए गए हैं। मछुआ दुर्घटना बीमा में 1354 के लक्ष्य के सापेक्ष 877 को लाभान्वित किया गया है। इस अवसर पर मत्स्यपालक भूरेलाल एवं विवेक गौतम ने मत्स्य पालकों के लिए निःशुल्क विद्युत कनेक्शन, मत्स्य उत्पादन के लिए एमएसपी निर्धारण एवं मत्स्य फीड के सैंपल की व्यवस्था मत्स्य विभाग से कराए जाने की बात कही। इस अवसर पर 5 नई गठित मत्स्यजीवी सहकारी समितियों दीनापुर, हमीदपुर, रामनगर, लोहगढ़ एवं शहरी मदनगढ़ी को स्वीकृति प्रभाण पत्र भी वितरित किए गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




