पूर्व सैनिक से 15 लाख हड़पे, रकम मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

सेवानिवृत्त सैनिक ने गांव बाजीदपुर के कुछ लोगों पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोपियों ने रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूर्व सैनिक से 15 लाख हड़पे, रकम मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

जáttारी, सवाददाता। थाना टप्पल क्षेत्र के गांव बाजीदपुर निवासी सेवानिवृत्त सैनिक ने गांव के ही कुछ लोगों पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने तथा रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बाजीदपुर निवासी रामगोपाल रावत पुत्र स्व. गजराज सिंह भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने शिकायत पत्र में बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद पीपीएफ फंड से प्राप्त धनराशि में से 15 लाख रुपये 10 दिसंबर 2021 को गांव के प्रकाशचन्द शर्मा को दिए थे। यह लेन-देन प्रकाशचन्द के छोटे भाई इन्द्रपाल शर्मा की जिम्मेदारी पर हुआ था। आरोप है कि दोनों भाइयों ने भरोसा दिलाया था कि उक्त धनराशि के बदले उन्हें जमीन उपलब्ध कराई जाएगी अथवा उचित ब्याज सहित पूरी रकम वापस कर दी जाएगी।

धोखाधड़ी का आरोप

पीड़ित का कहना है कि समय बीतने के बाद जब उन्होंने अपनी धनराशि वापस मांगनी शुरू की तो आरोपी टालमटोल करने लगे। कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपियों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। बाद में जब उन्हें जानकारी मिली कि आरोपियों ने अपनी कुछ जमीन बेच दी है, तो उन्हें उम्मीद जगी कि उनकी रकम वापस मिल जाएगी, लेकिन इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया।

धमकी और मानसिक तनाव

पीड़ित के अनुसार, 19 दिसंबर 2025 को जब उन्होंने दोबारा बातचीत कर पैसे वापस मांगने का प्रयास किया, तो प्रकाशचन्द, इन्द्रपाल तथा सीयाराम ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि आरोपियों ने न केवल रकम लौटाने से इनकार किया, बल्कि उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी। पूर्व सैनिक का कहना है कि जीवनभर की कमाई फंस जाने के कारण वह मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। उन्होंने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा उनकी धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या सेवानिवृत्त सैनिक ने आरोप लगाया है?
सेवानिवृत्त सैनिक ने गांव बाजीदपुर के कुछ लोगों पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।