Residents Struggle with Stinking Pond in Panchnagri Amid Dairy Waste Issues गोबर से पटी पंचनगरी के पोखर की बदबू से मोहल्ले के लोग परेशान, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsResidents Struggle with Stinking Pond in Panchnagri Amid Dairy Waste Issues

गोबर से पटी पंचनगरी के पोखर की बदबू से मोहल्ले के लोग परेशान

Aligarh News - फोटो.. -नगर निगम से पहले ग्राम पंचायत में शामिल थी पंचनगरी की पोखर -राजस्व अभिलेखों

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Sun, 29 Dec 2024 08:43 PM
share Share
Follow Us on
गोबर से पटी पंचनगरी के पोखर की बदबू से मोहल्ले के लोग परेशान

फोटो.. -नगर निगम से पहले ग्राम पंचायत में शामिल थी पंचनगरी की पोखर

-राजस्व अभिलेखों में दर्ज पोखर बन रही लोगों की परेशानी का सबब

-गोबर की बदबू व जल निकासी की समस्या से जूझ रहे हैं पंचनगरी के लोग

-क्षेत्रीय पार्षद ने कई बार पोखर की सफाई का उठा मुद्दा, नहीं हुआ समाधान

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता

आगरा रोड से सटे वार्ड 43 पंचनगरी की पोखर गोबर से पट चुकी है। डेयरी के बीच स्थित पोखर लोगों की परेशानी का सबब बन रही है। पोखर में गोबर की बदबू व पानी की निकासी नहीं होने से लोग परेशान हो रहे हैं। नगर निगम से पहले यह पोखर ग्राम पंचायत में थी। लेकिन यह क्षेत्र दो साल पहले नगर निगम सीमा में आ गया, लेकिन इसके बाद भी इसकी सफाई को लेकर कोई प्रयास नहीं हुए। बड़ी संख्या में संचालित डेयरियों का गोबर इसी पोखर में बहकर जाता है। नगर निगम पानी निकासी को पंप स्थापित किया था, लेकिन अब पानी नहीं होने के कारण पंप भी बंद हो गया है।

आगरा रोड पर सराय हरनारायण के पास स्थित पंचनगरी में एक पोखर है। पोखर के आसपास सैकड़ों की संख्या में डेयिरयां संचालित हो रही हैं। इस वार्ड में करीब एक हजार से अधिक भैंस हैं। भैंसों का गोबर व डेयरियों की धुलाई का पानी पोखर में जाता है। पोखर गोबर से पट चुकी है और गोबर की परत से पानी सूख गया। नगर निगम का पंप फेल हो गया है। पंचनगरी क्षेत्र के लोग इस पोखर से परेशान है। लोगों का कहना है कि पोखर में गोबर होने के कारण 24 घंटे बदबू फैलती है। नालियां चोक हो जाती हैं और सफाई कराना मुश्किल होता है। मोहल्ले में भैंसों का रेला रहता है। इनको कहीं अन्यत्र शिफ्ट करना चाहिए। वार्ड 43 की 15 हजार से आबादी इससे प्रभावित है। नगर निगम का डेयरियों का बाहर करने का प्लान फेल हो गया। डेयरियां यथावत संचालित हो रही हैं। पशु चिकित्सा कल्याण विभाग केवल जुर्माने तक ही सीमित है।

गोबर के साथ पोखर पर कब्जा हो रहा

-नगर निगम की पोखर पर गोबर के साथ लोग कब्जा कर रहे हैं। पोखर का दायरा सिमटता जा रहा है। आसपास रास्ता था जो गायब हो चुका है। पोखर से जाना वाला रास्ते सराय हरनारायण को जोड़ता है। आगरा रोड से सटे इस वार्ड की स्थिति पिछले कई सालों से बिगड़ी हुई है। नगर निगम सीमा में आने से पहले यहां पर प्रधान ने भी पोखर की सफाई की मांग उठाई थी। लेकिन सफाई नहीं हुई। वार्ड 43 की पार्षद अंजना गुप्ता के पति संजय शर्मा ने डेयरियों को बाहर करने, पोखर की सफाई, पोखर में डूबा रास्ता साफ कराने की नगर निगम से मांग उठाई थी। लेकिन समाधान नहीं हुआ। नगर निगम एक बार पोखर का सर्वे कराया था, लेकिन सफाई व्यवस्था पर बड़ा बजट खर्च होने के कारण इस पर निर्णय नहीं लिया जा सका था। नागरिकों को राहत देने के लिए पोखर के आखिरी छोर पर पंप लगाया गया था, जिससे पानी निकलता रहे। लेकिन गोबर की परत जमने के कारण पंप नहीं चल पाता था। अब पोखर गोबर से पूरी तरह पटकर सूख चुकी है। इसके कारण पंप भी बंद हो गया है।

आगरा रोड से लेकर सासनी गेट तक भैंसों का रहता है कब्जा

-पंचनगरी की डेयरियों से आगरा रोड से लेकर सासनी गेट तक भैंसों का सड़क पर कब्जा रहता है। यहां ट्रैफिक भी प्रभावित होता है। रास्ता गोबर से पट जाता है। मुख्य सड़कों के अलावा पंचनगरी मोहल्ले में भी लोग भैंसों के गोबर से परेशान हैं। वार्ड 43 के तहत आवास विकास कालोनी इगलास रोड, सासनी गेट, गोपाल पुरी, विवेक बिहार, लोधीपुरम, पंच नगरी मोहल्ले आते हैं।

फैक्ट फाइल

वार्ड 43

वार्ड नाम-आवास विकास कालोनी इगलास रोड

वार्ड की आबादी-20 हजार

मुख्य समस्या: डेयरियों का संचालन

बोले लोग

पंचनगरी की पोखर का स्वरूप पूरी तरह से बदल गया है। गोबर भरने के कारण पोखर पट चुकी है। नगर निगम इसकी सफाई नहीं करा रहा है। पहले यहां के लोग ग्राम पंचायत में क्षेत्र रहने से परेशान थे और अब वही समस्या नगर निगम में आने के बाद भी है। वीके वर्मा

पोखर को लोग कब्जा रहे हैं। गोबर की बदबू से मोहल्ले में रहना मुश्किल हो जाता है। भैंसों का झुंड सड़कों पर चलता है तो रास्ता बंद हो जाता है। आवासीय क्षेत्र में डेयरियों का संचालन नहीं होना चाहिए। कांता प्रसाद

नगर निगम स्तर से पोखर की सफाई को लेकर प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। सभी काम कराने में नगर निगम सक्षम है तो पोखर की सफाई कराकर लोगों को बदबू से निजात दिलाए। डेयरी वालों के कारण नालियां जाम हैं और पानी नहीं निकलता है। आशीष राठौर

क्षेत्र में बदबू व पानी की निकासी की दो बड़ी समस्या है। गोबर के कारण आए दिन नालियां जाम हो जाती हैं। पोखर का दायरा धीरे-धीरे सिमट रहा है। पानी निकालने के लिए लगाया गया पंप नहीं चल पाता है। अब पानी सूख चुका है। अजय राजपूत

बोले पार्षद पति

नगर निगम में पोखर की सफाई का मुद्दा कई बार उठाया गया। बोर्ड में भी मामला रखा गया था। लेकिन इसका कोई निदान नहीं हो पाया है। वार्ड में सफाई, पथप्रकाश, पेयजल व सड़क की सुविधाएं अच्छी हैं। लेकिन लोग गोबर की बदबू से बहुत परेशान हैं। डेयरियों को अन्यत्र शिफ्ट करने की जरूरत है। एक ग्राम गोबर बाहर नहीं जाता है, इसी कारण पोखर पट चुकी है। संजय शर्मा, पार्षद पति, वार्ड 43 आवास विकास कालोनी इगलास रोड।

बोले अफसर

डेयरी संचालकों पर समय समय पर पशु चिकित्सा कल्याण विभाग कार्रवाई करता है। पंचनगरी के पोखर की वर्तमान स्थिति क्या है इसकी पैमाइश करा ली जाएगी। समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। राकेश यादव, अपर नगर आयुक्त अलीगढ़।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।