Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsResidents Demand Repair and Replacement of Broken Handpump in Aligarh
प्रतिभा कालोनी में हैंडपंप खराब
Aligarh News - फोटो.. अलीगढ़। पन्ना लाल स्कूल के पास प्रतिभा कालोनी में हैंडपंप खराब हो गया
Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Mon, 30 Dec 2024 10:55 PM

फोटो.. अलीगढ़।
पन्ना लाल स्कूल के पास प्रतिभा कालोनी में हैंडपंप खराब हो गया है। हैंडपंप खराब होने से लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सोमवार को मोहल्ले के लोगों ने नगर निगम जलकल विभाग से हैंडपंप सही कराने की मांग की। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि पानी आने जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। इसलिए हैंडपंप से पानी भरना पड़ता है। अब हैंडपंप भी खराब हो गया है। मोहल्ले के लोगों ने हैंडपंप सही कराने के साथ नया हैंडपंप लगवाने की मांग की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।