जेएन मेडीकल कॉलेज में नहीं रूकेगी बच्चों की हार्ट सर्जरी, 87 लाख का मिला बजट

Feb 06, 2026 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - कमिश्नर के हस्तक्षेप से टूटा बजट का ताला, एनएचएम के मिशन निदेशक ने किया जारी

जेएन मेडीकल कॉलेज में नहीं रूकेगी बच्चों की हार्ट सर्जरी, 87 लाख का मिला बजट

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कुछ समय से बजट के अभाव में जेएन मेडीकल कॉलेज में रूकी पड़ी बच्चों की हार्ट सर्जरी अब जल्द शुरू होने जा रही है। कमिश्नर संगीता सिंह के प्रभावी हस्तक्षेप से 87 लाख रुपये की धनराशि आवंटित कर दी गई है, जिससे बच्चों के जीवन को नया संबल मिलेगा। एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज स्थित इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी सेंटर में आरबीएसके योजना के तहत गरीब एवं कमजोर वर्ग के बच्चों की निःशुल्क हार्ट सर्जरी की जाती है। कुछ समय से बजट न मिलने के कारण दिल में छेद, हार्ट सर्जरी और स्टेंट डालने जैसे महत्वपूर्ण ऑपरेशन ठप हो गए थे, जिससे सैकड़ों बच्चे प्रतीक्षा सूची में फंसे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामला संज्ञान में आते ही कमिश्नर संगीता सिंह ने एनएचएम के मिशन निदेशक को पत्र लिखकर रैफरल सपोर्ट फॉर सेकेंडरी-टर्शियरी केयर मद के अंतर्गत तत्काल बजट जारी करने का अनुरोध किया। उनके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया और 87 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि बजट आवंटन के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज में बच्चों की हृदय सर्जरी का कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया है। प्राथमिकता के आधार पर पहले से चिह्नित बच्चों को बुलाया जा रहा है, ताकि किसी भी बच्चे की जान जोखिम में न पड़े। 0-2500 से अधिक बच्चों को मिल चुका है नया जीवन आरबीएसके के नोडल अधिकारी ने बताया कि जेएन मेडिकल कॉलेज में अब तक 2500 से अधिक बच्चों की सफल हार्ट सर्जरी की जा चुकी है। यह केंद्र दिल में छेद, स्टेंटिंग और कटे होंठ व तालू के ऑपरेशन के लिए प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। आरबीएसके योजना के तहत प्रदेश में अलीगढ़ समेत नोएडा पीजीआई और लखनऊ केजीएमयू में तीन प्रमुख केंद्र स्थापित हैं, जहां एक से 18 वर्ष तक के बच्चों को 38 प्रकार की शारीरिक अपंगता एवं गंभीर बीमारियों के लिए निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।