ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़रमेश विहार की टूटी सड़क ने हजारों लोगों की बढ़ाई परेशानी

रमेश विहार की टूटी सड़क ने हजारों लोगों की बढ़ाई परेशानी

फोटो.. -पाइप लाइन डालने से सड़क की खुदाई के पास नहीं बनी सड़क -बड़े

रमेश विहार की टूटी सड़क ने हजारों लोगों की बढ़ाई परेशानी
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Sun, 04 Dec 2022 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

फोटो..

-पाइप लाइन डालने से सड़क की खुदाई के पास नहीं बनी सड़क

-बड़े वाहनों की आवाजाही से सड़क पर हो गया है दलदल, फंसती हैं स्कूली बसें

अलीगढ़। कार्यालय संवाददाता

स्वर्णजयंती नगर कावेरी चौराहे से रमेश विहार जाने वाली सड़क ने हजारों लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। नगर निगम व जल निगम की लापरवाही से सड़क गड्डों व दलल में तब्दील हो चुकी है, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। आए दिन यहां स्कूली बसें फंसती हैं।

अमृत योजना के तहत जल निगम पाइप लाइन बिछा रहा है। इसको लेकर रमेश विहार व आस-पास के मोहल्लों में सड़क खोदकर पाइप लाइन बिछाई गई है। रमेश विहार में पिछले छह माह से सड़क खुदी पड़ी है। सड़क दलदल में तब्दील हो चुकी है। करीब 500 मीटर के दायरे में सड़क खराब है। गड्डों में पूरी सड़क तब्दील हो गई है। नालियों का पानी सड़क पर बहता है। मान सरोवर, ज्ञान सरोवर, नौरंगाबाद मरघट, नौरंगाबाद, अचल ताल, एटा चुंगी, स्वर्णजयंती नगर आने जाने का प्रमुख लिंक मार्ग है। हजारों लोग इस मार्ग से होकर आते जाते हैं, लेकिन इसका निर्माण नहीं हुआ। नगर निगम के अधिशासी अभियंता अशोक भाटी ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए जल निगम को पत्र लिखा गया है।

बोले लोग

कई मोहल्लों को जोड़ने वाली लिंक रोड है। रमेश विहार समेत अन्य कालोनियों में आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्डे के साथ अब दलदल सड़क में हो गया है, जिससे स्कूली वाहन फंसते हैं। श्रीकिशन गुप्ता, कोषाध्यक्ष महानगर उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल।

रमेश विहार जाने वाली लिंक रोड कई माह से खराब है। गड्डों के बाद अब सड़क पर जलभराव हो गया है, जिससे आसपास खुदाई के कारण दलदल हो गया है। आए दिन लोग इसमें वाहन लेकर गिरते हैं। इसको जल्द दुरुस्त कराया जाए। सुनील राणा, स्थानीय नागरिक।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें