Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsRakhi Celebration at National Public Inter College in Aligarh

रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक : विनीत

Aligarh News - अलीगढ़ के नेशनल पब्लिक इण्टर कॉलेज में रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने तिरंगे थीम पर राखी बनाई और विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशिका नीरू गौतम ने किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Sat, 9 Aug 2025 02:44 AM
share Share
Follow Us on
रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक : विनीत

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नेशनल पब्लिक इण्टर कॉलेज एटा बाई पास रोड अलीगढ़ में शुक्रवार को रक्षा बंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने रंग बिरंगे, तिरंगे थीम पर राखी का निर्माण किया। विजेताओं को प्रबंधक और निदेशिका द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशिका नीरू गौतम ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रबंधक विनीत गौतम ने सभी छात्र-छात्राओं और समस्त स्टाफ को रक्षाबंधन की बधाई दी। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक संस्कृति और सभ्यता का देश है। यहां सभी रिश्तों को मान दिया जाता है। रक्षा बंधन भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का त्योहार है।

यह पर्व सभी धर्म के लोग मानते है। यही इस देश की खूबसूरती हैं। प्रधानाचार्य राम गोपाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षा बंधन भारत के प्राचीनतम पर्वों में से एक है, जो श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस अवसर पर उप प्रबंधक पूनम गौतम, कॉर्डिनेटर अमन गौतम, उप कॉर्डिनेटर बेबी कुमारी, प्रधानाचार्य राम गोपाल, अफजाल हमीद ओमप्रकाश सैनी, हरेंद्र, जगन्नाथ, शशीबाला, प्रीति शर्मा, साधना, अनुपम, पंकज, आलोक, पूजा, अमन, रेखा, अनुराधा, ख़ुशी, चारू, शिवानी, चंचल, चारू, निशा, प्रीति भारद्वाज, अलका आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।