Aligarh News: अलीगढ़ में आरपीएफ ने बिहार के तीन शराब तस्कर दबोचे
Aligarh News: अलीगढ़ जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल ने तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर अवैध शराब लेकर बिहार जा रहे थे। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार तस्करों के पास 72 बोतल अंग्रेजी शराब थी, जिसकी कीमत एक लाख रुपये आंकी गई है।

Aligarh News: अलीगढ़ । वरिष्ठ संवाददाता रेलवे सुरक्षा बल अलीगढ़ जंक्शन ने बुधवार को तीन शराब तस्करों को स्टेशन से दबोचा। तीनों ही तस्कर अवैध शराब लेकर बिहार जा रहे थे। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल अलीगढ़ एवं जीआरपी अलीगढ की संयुक्त टीम ने अवैध शराब की तस्करी वाले तीन अभियुक्तों को अवैध 72 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ रेलवे स्टेशन अलीगढ जंक्शन की नई बिल्डिंग के पास स्वचालित सीढ़ी के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त जिपेश पुत्र बैजू यादव उम्र-27 वर्ष निवासी ग्राम गिया थाना सोरबाजार जिला सहरसा बिहार, टोनीश पुत्र परमानंद यादव उम्र 26 वर्ष निवासी सितुआहा थाना सलखुआ जिला सहरसा बिहार, नील सागर कुमार पुत्र विद्यानंद शर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम-सितुआहा थाना सलखुआ जिला सहरसा बिहार निवासी हैं।
शराब की अनुमानित कीमत एक लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एएसआई विनोद नागर, हेड कांस्टेबल गजेंद्र शर्मा, हेड कांस्टेबल फुरकान खान, कांस्टेबल मोनू, एएसआई सुनील कुमार विश्वकर्मा, एसआई जीआरपी गजेंद्र सिंह शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


