Aligarh News: रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी
Aligarh News: अलीगढ़ के रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में छात्र परिषद के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रबंधक विनोद सिंघल और हेड मिस्ट्रेस मेघा सिंघल द्वारा शिखर भारद्वाज को हेड बॉय और लेकिशा कौशिक को हेड गर्ल का सैश पहनाया गया। प्राचार्या और वाइस प्रिंसिपल ने अन्य पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया।

Aligarh News: अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में छात्र परिषद के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक विनोद सिंघल एवं हेड मिस्ट्रेस मेघा सिंघल ने कक्षा 12 विज्ञान के शिखर भारद्वाज को हेड बॉय और कक्षा 12 कॉमर्स की लेकिशा कौशिक को हेड गर्ल का सैश पहनाकर दायित्व सौंपा। प्राचार्या अंजू राठी एवं वाइस प्रिंसिपल दीपाली चौधरी ने वाइस हेड बॉय शिखर भारद्वाज (कॉमर्स), वाइस हेड गर्ल अभ्या ठाकुर को सैश पहनाए। स्पोर्ट्स कैप्टन अभय वर्मा, हाउस कैप्टन्स एवं वाइस कैप्टन्स को भी विद्यालय के समन्वयकों सीमा शर्मा, दीप्ती भारद्वाज, नेहा अग्रवाल एवं हाउस वार्डन्स द्वारा सम्मानित किया गया।
प्राचार्या अंजू राठी ने सभी पदाधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


