ऑल इंडिया सेंट्रल कमेटी के उपाध्यक्ष बने प्रदीप

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - अलीगढ़ में प्रदीप चौहान को चेन्नई में आयोजित कैनरा बैंक एंप्लॉइज यूनियन की केंद्रीय समिति की कॉन्फ्रेंस में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर बैंकों के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। चौहान ने सभी ग्राहकों को सुविधा देने का आश्वासन दिया।

ऑल इंडिया सेंट्रल कमेटी के उपाध्यक्ष बने प्रदीप

अलीगढ़। चेन्नई में आयोजित कैनरा बैंक एंप्लॉइज यूनियन की केंद्रीय समिति की कॉन्फ्रेंस में प्रदीप चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यूनियन पदाधिकारियों ने इसे उपलब्धि बताते हुए शुभकामनाएं दीं। रामघाट रोड शाखा पर अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कैनरा बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, ग्रामीण बैंक सहित विभिन्न बैंकों के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रदीप चौहान ने कहा कि हमारे सभी बैंको के ग्राहकों को भी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर आरके शर्मा, वीके मौर्य, डीसी अग्रवाल, हरपाल सैनी, जितेंद्र शर्मा, विकास मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।