Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsPower Outage in Aligarh Due to Repairs and Local Faults
कई इलाकों में घंटों ठप रही बिजली आपूर्ति

कई इलाकों में घंटों ठप रही बिजली आपूर्ति

संक्षेप:

Aligarh News - - मरम्मत कार्य और फॉल्ट के चलते बनी रही समस्या

Feb 04, 2026 12:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के विभिन्न इलाकों में मरम्मत कार्य और लोकल फॉल्ट के चलते सोमवार देर रात से मंगलवार तक उपभोक्ताओं को बिजली की किल्लत झेलनी पड़ी। कई क्षेत्रों में आपूर्ति घंटों ठप रही, जबकि कुछ इलाकों में बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। गूलर रोड क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब एक बजे अचानक बिजली गुल हो गई, जिससे पूरी रात लोगों को अंधेरे में गुजारनी पड़ी। सुबह मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं पला साहिबाबाद क्षेत्र में रात से ही एक फेस बंद रहा, जिसे सुबह तकनीकी टीम ने ठीक किया। पला रोड पर केबिल बदलने के काम के कारण कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कनवरीगंज क्षेत्र में सुबह के समय कई बार ट्रिपिंग हुई और बाद में आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। मरम्मत कार्य के चलते शाम करीब चार बजे जाकर बिजली बहाल हो सकी। नगला मसानी इलाके में भी कई घंटों तक बिजली गायब रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा बिहारी नगर, अवंतिका फेज-1, रावण टीला, सुदामापुरी और रसलगंज क्षेत्र में भी दोपहर तक बिजली संकट बना रहा। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लोकल फॉल्ट और मरम्मत कार्य के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई, जिसे चरणबद्ध तरीके से ठीक कराया गया। हालांकि उपभोक्ताओं ने बार-बार हो रही कटौती पर नाराजगी जताई है।