पक्षी टकराने से ट्रिप हुई 33केवी लाइन, कई क्षेत्रों में बिजली गुल

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - -जलालपुर डी सेंटर के जंफर जले, रातभर लो-वोल्टेज और कटौती से लोग परेशान

पक्षी टकराने से ट्रिप हुई 33केवी लाइन, कई क्षेत्रों में बिजली गुल

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर और आसपास के इलाकों में बिजली व्यवस्था रविवार को लड़खड़ाई रही। 33केवी लाइन से पक्षी टकराने के कारण दोपहर करीब 12 बजे जलालपुर डी सेंटर बिजलीघर और खेरेश्वर की लाइनें अचानक ट्रिप हो गईं। इससे कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ देर बाद खेरेश्वर क्षेत्र की आपूर्ति सामान्य कर दी गई, लेकिन जलालपुर डी सेंटर के दो जंफर जल जाने से वहां आपूर्ति बहाल करने में काफी समय लग गया। फॉल्ट ठीक होने तक आसपास के इलाकों में कई घंटे बिजली गुल रही। दोपहर के समय बिजली कटने से घरों में पंखे, कूलर और पानी की मोटरें बंद हो गईं, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई।

उधर, शनिवार रात करीब 12 बजे अशोक नगर फीडर भी अचानक बंद हो गया। तकनीकी खराबी के कारण इस फीडर की आपूर्ति रविवार सुबह 11 बजे के बाद ही बहाल हो सकी। लगभग 11 घंटे तक बिजली न मिलने से लोगों को रातभर जागकर समय बिताना पड़ा। जीवनगढ़ क्षेत्र में रातभर लो-वोल्टेज और बार-बार वोल्टेज कम-ज्यादा होने की समस्या बनी रही। इससे घरेलू उपकरण खराब होने का खतरा बना रहा। वहीं, जाकिर नगर में रात के समय करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बारहद्वारी बिजलीघर से जुड़े गंगानगर कॉलोनी क्षेत्र में एक फेस नहीं आने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।