मथुरा रोड पर गहरे गड्ढे होने से राहगीर गिरकर हो रहे घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - मथुरा वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को मथुरा रोड पर गहरे गड्ढों के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग ने गड्डों को भरने या सड़क को सुधारने में कोई कदम नहीं उठाया है, जिससे राहगीर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत की मांग की है।

मथुरा रोड पर  गहरे गड्ढे होने से राहगीर गिरकर हो रहे घायल

मडराक, संवाददाता। मथुरा वृंदावन भगवान श्री कृष्ण दर्शन के लिए कई शहरों के लोगों का मथुरा रोड से निकलना रहता है लेकिन अब मथुरा वृंदावन भगवान श्री कृष्ण दर्शन के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है रोड खराब होने से आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे हैं लेकिन विभाग ने सड़क में हो रहे गहरे गहरे गड्डो को गड्ढा मुक्त नहीं किया है मथुरा रोड पर रहने वाले कपिल सिंह ने बताया कि मथुरा रोड मथुरा व अन्य शहरों में जाने के लिए प्रमुख सड़क है लेकिन सड़क में गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं विभाग ने गड्डो को नही भरवारा है और ना ही सड़क बनवाई है विभाग की लापरवाही से रोड पर निकलने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैसड़क में इतने गहरे गड्ढे हैं कि मथुरा व अन्य शहरों में जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है सरकार के सख्त निर्देश पर भी सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं किया है उन्होंने जल्द ही सड़क को गड्ढा मुक्त करने की मांग की है।

ओमेंद्र सिंह, धनगर स्थानीय मथुरा रोड योगी जी के सख्त निर्देश के बावजूद भी सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं किया है मथुरा रोड पर गहरे गहरे गड्ढे होने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को सड़क को गड्ढा मुक्त करना चाहिए।बाबूलाल, राहगीर

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।