Aligarh News: कारपेंटर ने साथी संग की थी विद्युतकर्मी के घर में लूट
Aligarh News: श्रीरामपुरम कॉलोनी में लूट की घटना में एक कारपेंटर ने अपने साथी के साथ मिलकर घर में घुसकर पत्नी व दोनों बेटियों को बंधक बनाया। पुलिस ने 48 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और लूटे गए सभी आभूषण बरामद कर लिए। पुलिस की जांच में आरोपी का नाम भी प्रकाश में आया।

Aligarh News: n श्रीरामपुरम कॉलोनी में हुई घटना का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा n 100 से अधिक सीसीटीवी खंगाले, दोनों आरोपियों से पुलिस कर रही पूछताछ
लोधा, संवाददाता। रोरावर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के कर्मचारी के घर में लूट की घटना एक कारपेंटर ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने 48 घंटे में घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटे गए शत-प्रतिशत जेवरात बरामद किए गए हैं। पुलिस देररात तक दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी थी।
घटना का विवरण
श्रीरामपुरम कॉलोनी निवासी संजीव कुमार एलमपुर गढ़िया विद्युत उपकेंद्र पर कार्यालय सहायक के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार को वह ड्यूटी पर गए थे। घर पर उनकी पत्नी नीलम, बड़ी बेटी राधिका और छोटी बेटी आशी मौजूद थीं, तभी दो अज्ञात बदमाश घर में घुसे और उनकी पत्नी व दोनों बेटियों को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर 40 हजार रुपये की नकदी व लाखों के आभूषण लूट लिए। पीड़ित परिवार के मुंह पर टेप व अंगोछे से हाथ-पैर बांधकर फरार हो गए थे। एसी मकैनिक के आने पर घटना का पता चला था। आरोपी प्रॉपर्टी के दस्तावेज व कीमती सामान तक ले गए।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच की तो पता चला कि आरोपी राधिका का नाम लेकर पुकार रहे थे। इस बिंदु को पुलिस ने अहम मानते हुए जांच आगे बढ़ाई। राधिका के मोबाइल फोन से भी कुछ इनपुट मिले। सीडीआर खंगाले गए। साथ ही 100 से अधिक सीसीटीवी देखे गए। इसमें किसी परिचित पर ही पुलिस का शक गहरा गया। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि जांच में एक आरोपी का नाम प्रकाश में आया, जो परिवार के सदस्य के संपर्क में था।
आरोपी की पहचान
आरोपी कारपेंटर है और पूर्व में डेढञ माह तक बिजलीकर्मी के घर में लकड़ी का काम कर चुका है। उसी ने अपने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। देररात मुख्यारोपी कारपेंटर व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। लूटा गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


