Aligarh News: हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर किया पथराव
Aligarh News: खैर के गांव अहरौला में पुलिस टीम पर पथराव हुआ, जिसमें चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और हिस्ट्रीशीटर सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Aligarh News: दरोगा समेत दो घायल, लैपर्ड भी हुई क्षतिग्रस्त,तीन गिरफ्तार n हिस्ट्रीशीटर सहित छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
घटना की सूचना
n खैर के गांव अहरौला में हुई वारदात, गांव में पुलिस फोर्स तैनात
खैर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गांव अहरौला में बुधवार रात को हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिजनों और ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। लैपर्ड में तोड़फोड़ कर डाली। पथराव में चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से हिस्ट्रीशीटर समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
हिस्ट्रीशीटर की जानकारी
गांव अहरौला निवासी महावीर थाने से हिस्ट्रीशीटर है। उस पर एक मुकदमे में वारंट जारी हुआ था। बुधवार की रात थाने से क्राइम इंस्पेक्टर इफ्तिखार अली के नेतृत्व में शिवाला चौकी इंचार्ज अंकुर कुशवाहा पुलिसकर्मियों के साथ गांव में दबिश देने पहंुच गए। जैसे पुलिस कर्मियों ने घर में घुसकर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो परिजन भड़क गए। गाली गलौज शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी महावीर मौके से भाग गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिजनों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। खुद को घिरता देख थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस कर्मियों की लैपर्ड बाइक में तोड़फोड़ कर दी। पथराव में चौकी इंचार्ज अंकुर कुशवाहा और कांस्टेबल आकाश घायल हो गए। पुलिस ने मौके से आरोपी आकाश, पवन और बनी सिंह निवासी अहरौला को गिरफ्तार कर लिया, जबकि महावीर, विकास और अरुण फरार हो गए। गुरुवार को पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया।
सामान्य जानकारी
दबिश देने गई पुलिस टीम पर पथराव हुआ था। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। फरार आरोपियों की तलाश में टीम लगी है। आरोपी महावीर हिस्ट्रीशीटर है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-अभिषेक कुमार पटेल,सीओ खैर


