प्रत्येक होली स्थल पर रहेगी पुलिस की नजर, क्यूआरटी लगाईं
Aligarh News - होली को लेकर पुलिस प्रशासन ने कसी कमर, पीएसी व आरएएफ तैनात

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। होली को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलेभर में ढाई हजार से अधिक स्थानों पर होलिका दहन होगा। प्रत्येक स्थान पर पुलिस की निगरानी रहेगी। थाना पुलिस के अलावा पीएसी व आरएएफ तैनात की गई है। सोशल मीडिया पर एक टीम निगरानी रख रही है। होली को लेकर पुलिस की ओर से सभी थाना क्षेत्रों में संभ्रांत लोगों के साथ बैठकें की गई हैं। शहर को नौ सेक्टरों में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई हैं। जिलेभर के पुलिसकर्मियों के अलावा पीएसी व आरएएफ तैनात की गई हैं। 10 क्यूआरटी की टीमें भ्रमणशील रहेंगी।
बीट कांस्टेबलों को होलिका स्थलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पुलिस ने पूर्व में जिन स्थानों पर विवाद हुए थे, उन्हें चिह्नित करके निगरानी शुरू कर दी है। पांच साल पुराने अपराधियों को विवरण खंगाला गया है। इसके बाद पांच हजार लोगों को पाबंद किया गया है। साथ ही डीजे संचालकों को नोटिस थमाए गए हैं। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि होली को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सेक्टर स्कीम के तहत ड्यूटी लगाई गई हैं। सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है। स्टंटबाजों व रैश ड्राइविंग पर रहेगी नजर : स्टंट करने वाले व रैश ड्राइविंग करने वाले चालकों पर नजर रहेगी। ऐसे लोगों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। पुलिस ने अपील की है कि लोग हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं। ओवरस्पीडिंग न करें। शॉर्टकट के चक्कर में जल्दबाजी न करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



