Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsPolice Tightens Security for Diwali Govardhan and Bhai Dooj Celebrations in Aligarh
चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगाह, धूमधाम से मनाएं दीपावली

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगाह, धूमधाम से मनाएं दीपावली

संक्षेप: Aligarh News - दो कंपनी पीएसी की गई तैनात, पूर्व संध्या पर भी पुलिस की ओर से गई पैदल गश्त

Sun, 19 Oct 2025 10:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दीपावली, गोवर्धन व भाई दूज पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। सभी थाना क्षेत्रों में लगातार पुलिस भ्रमण कर रही है। सीसीटीवी कैमरे से चप्पे-चप्पे पर निगाह रखी जा रही है। त्योहार की आड़ में माहौल बिगाड़ने वाले लोगों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। रविवार देर शाम पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में प्रमुख चौराहों, तिराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, मुख्य चौराहों व मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया। इस दौरान दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, वाहनों पर हूटर, सायरन व प्रेशर हार्न का प्रयोग करने वालों, वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त दो कंपनी पीएसी व पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए गणमान्य व्यक्तियों से समन्वय स्थापित करें। ये हैं हेल्पलाइन नंबर--- ट्रैफिक हेल्पलाइन, 9389691021 पुलिस कंट्रोल रूम, 112 शहर कंट्रोल रूम, 9454402808 देहात कंट्रोल रूम, 9454402808 वर्जन सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। हर्षोल्लास के साथ त्योहार को मनाएं। आतिशबाजी चलाने के दौरान सावधानी बरतें। प्रत्येक थाना क्षेत्र में सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार भ्रमणशील है। नीरज कुमार जादौन, एसएसपी ---------------------- रोशनी के पर्व दीपावली को हर्षोल्लास के साथ मनाएं। आतिशबाजी चलाने के दौरान बच्चों पर विशेष नजर रखें। सुरक्षा की दृष्टि से रेंज के चारों जिलों में पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। प्रभाकर चौधरी, डीआईजी रेंज