Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsPolice Security Measures in Aligarh for Numaiash Surveillance and Monitoring Initiatives
नुमाइश की सुरक्षा में पुलिस मुस्तैद, अराजक तत्वों पर रहेगी निगाह

नुमाइश की सुरक्षा में पुलिस मुस्तैद, अराजक तत्वों पर रहेगी निगाह

संक्षेप:

Aligarh News - एसएसपी ने नुमाइश में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Jan 16, 2026 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नुमाइश की सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद हो गई है। छह थाने व 10 चौकियां बनाकर ड्यूटियां लगा दी गई हैं। वहां लगातार निरीक्षण करते हुए संदिग्धों की चेंकिग व अराजक तत्वों पर निगरानी रखी जाएगी। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने गुरुवार शाम को नुमाइश में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करने के साथ अस्थाई थाने व चौकियों का निरीक्षण भी किया। साथ ही सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रवेश-निकास मार्गों, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, महिला सुरक्षा व आपातकालीन व्यवस्थाओं का निरीक्षण करके संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और आगंतुकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, सहायक पुलिस अधीक्षक सम्यक चौधरी, सीओ द्वितीय कमलेश कुमार, सीएफओ अरविंद कुमार मौजूद रहे।