अमर बाबू की पत्नी का सुराग मिला, पुलिस टीम हुई सक्रिय
Aligarh News - अतरौली में अमर बाबू शर्मा, जो 30 अप्रैल से अपने परिवार के साथ गायब है, की पत्नी रानी की लोकेशन मिल गई है। पुलिस अब छापेमारी के लिए टीम रवाना करेगी। अमर बाबू ने नगर के लोगों से एक करोड़ रुपये और डाक विभाग के ग्राहकों से बीस लाख रुपये ठगे हैं।

n पुलिस ने की छापेमारी की तैयारी n 30 अप्रैल से परिवार समेत गायब है अमर बाबू
अतरौली, संवाददाता। नगर के लोगों से एक करोड़ और डाक विभाग के जिला बचत विभाग के ग्राहकों का करीब बीस लाख रुपये लेकर फरार हुए अमर बाबू शर्मा की लोकेशन भले ही पुलिस को नहीं मिल पायी हो मगर उसकी पत्नी रानी की लोकेशन मिल गयी है। मोबाइल की मिली लोकेशन के बाद पुलिस और सर्विलांस टीम सक्रिय हो गयी है।
अमर बाबू शर्मा की पत्नी का सुराग
कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि अमर बाबू शर्मा की पत्नी का सुराग लग गयी है। मोबाइल फोन से मिली लोकेशन के आधार पर अब पुलिस टीम छापेमारी के लिए टीम रवाना की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस मामले को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। सीओ स्टेशन पर मौजूद नहीं है उनके आने के साथ ही अमर बाबू शर्मा के खिलाफ मुकदमा कायम कराया जायेगा। उम्मीद है अमर बाबू शर्मा अपनी पत्नी के साथ है, जब पत्नी की लोकेशन मिल गयी है तो अब अमर बाबू शर्मा पुत्र शिव कुमार शर्मा निवासी मौहल्ला सरायवली को पकड़ना आसान हो जायेगा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अमर बाबू शर्मा गत 30 अप्रेल से अपने घर से मय परिवार के फरार हो गया है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से परिवार के सभी के फोन सर्विलांस पर लगे हुए हैं।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


