Police Officer Escapes Attack Gun Fired at Officer During Patrol in Jalkohari पिसावा में दरोगा को रोककर मारी गोली, बाल-बाल बचे, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsPolice Officer Escapes Attack Gun Fired at Officer During Patrol in Jalkohari

पिसावा में दरोगा को रोककर मारी गोली, बाल-बाल बचे

Aligarh News - - दरोगा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दर्ज किया जा रहा हमले का मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Mon, 25 Aug 2025 08:03 PM
share Share
Follow Us on
पिसावा में दरोगा को रोककर मारी गोली, बाल-बाल बचे

पिसावा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव जलोखरी में रविवार रात को गश्त कर रहे दरोगा की बाइक को रोककर एक व्यक्ति ने गोली चला दी। इसमें दरोगा बाल-बाल बचे। गोली उनकी बाइक में जा लगी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस के अनुसार मारपीट के एक मुकदमे में चार्जशीट लगाने की खुन्नस में आरोपी ने यह घटना की है। उसकी तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। साथ ही आरोपी के खिलाफ हमले का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पिसावा थाने पर तैनात दरोगा गौरव शर्मा रविवार रात करीब नौ बजे बाइक से गश्त कर रहे थे। इसी बीच गांव जलोखरी से निकलने के दौरान गांव के भीष्मपाल उर्फ विकास पुत्र वीरेंद्र ने उनकी बाइक को रोका लिया।

वे कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपी ने उनके ऊपर फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली गौरव को नहीं लगी। बल्कि उनकी मोटरसाईकिल में जा लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। देररात पुलिस की टीमों ने उसकी तलाश की, मगर कोई पता नहीं चला। प्रभारी सीओ खैर महेश कुमार ने बताया कि आरोपी के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इंटेलीजेंस विंग व स्थानीय पुलिस द्वारा सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही दरोगा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मारपीट के मुकदमे की दरोगा ने की थी विवेचना : भीष्मपाल पर साल 2023 व 2025 में मारपीट व जानलेवा हमले आदि के तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 2025 में दर्ज मुकदमे की विवेचना दरोगा गौरव शर्मा ने की थी। उन्होंने भीष्मपाल के खिलाफ चार्जशीट लगा दी थी। इसी से खुन्नस मानकर आरोपी ने दरोगा पर फायरिंग कर दी। आरोपी के न मिलने पर पुलिस ने की तोड़फोड़ : दरोगा पर गोली चलाने की जानकारी से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। रात में भारी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंच गया। चर्चा है कि आरोपी के न मिलने पर पुलिस ने उसके घर में तोड़फोड़ कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि दो बार पुलिस ने दबिश दी। इस तोड़फोड़ की गई। लेकिन, आरोपी नहीं मिला। हालांकि थाने में पुलिसकर्मी घटना को छिपाने में लगे रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।