दरोगा ने कार सवार को रोककर की गालीगलौज, जांच बैठी

Apr 05, 2026 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - महुआखेड़ा क्षेत्र का मामला, वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने दिए आदेश भाजयुमो कार्यकर्ता

दरोगा ने कार सवार को रोककर की गालीगलौज, जांच बैठी

महुआखेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार शाम को भाजयुमो कार्यकर्ता को धमकी देने की सूचना पर पहुंचे दरोगा ने एक कार सवार व्यक्ति से गालीगलौज कर दी। आरोप है कि पुलिस ने उसे बिना कारण रोका और धमकाया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने दरोगा के खिलाफ जांच बिठा दी है। सीओ जांच कर रहे हैं। देवसैनी निवासी भाजयुमो कार्यकर्ता कुंवरजीत ने शुक्रवार शाम को पुलिस को सूचना दी कि उसे फोन पर हरदुअगांज क्षेत्र के ग्वालरा निवासी युवक ने जान से मारने की धमकी दी है। कुंवरजीत के बताए स्थान पर कुछ ही देर में पीआरवी विजडम स्कूल के पास पहुंची।

बाद में क्षेत्र के दरोगा भी आ गए। वहां से गुजर रही एक स्कार्पियो को दरोगा ने संदेह के आधार पर रोक लिया, जिसमें महुआखेड़ा क्षेत्र का युवक सवार था। कुंवरजीत ने मना कर दिया कि उस युवक से उसका कोई विवाद नहीं है। उधर, स्कार्पियो सवार युवक इस तरह उसे रोकने पर आपत्ति करने लगा। इसी बीच दरोगा ने उसे गाली दे दी। आरोप है कि धमकाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीओ द्वितीय धनंजय सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर उपनिरीक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।-----------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।