
हिस्ट्रीशीटर ‘शाका’ पर 50 हजार का इनाम
संक्षेप: Aligarh News - हिस्ट्रीशीटर ओमप्रकाश उर्फ शाका की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। शाका ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने में सफलता पाई। पुलिस की टीमें टप्पल, अलीगढ़ और मथुरा में दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। घायल पुलिसकर्मी अस्पताल से घर लौट आए हैं।
हिस्ट्रीशीटर ‘शाका’ पर 50 हजार का इनाम जट्टारी, संवाददाता। टप्पल क्षेत्र में पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ओमप्रकाश उर्फ शाका की तलाश में पुलिस को पाँचवें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है व आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। शाका की गिरफ्तारी पर पुलिस ने पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस की छह से अधिक टीमें टप्पल, अलीगढ़, मथुरा और हरियाणा सीमावर्ती इलाकों में लगातार दबिश दे रही हैं। संदिग्ध ठिकानों, रिश्तेदारों और परिचितों के घरों पर भी छानबीन जारी है। गौरतलब है कि बीते रविवार को टप्पल थाना पुलिस गांव जलालपुर में शाका को गिरफ्तार करने गई थी।

इसी दौरान उसने आत्मसमर्पण के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। हमले में सिपाही देव दीक्षित गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल सिपाही को फरीदाबाद स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद वे अब पूरी तरह स्थिर हैं और बुधवार को अस्पताल से छुट्टी लेकर घर लौट आए। टप्पल थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टेक्निकल सर्विलांस और स्थानीय नेटवर्क दोनों का उपयोग किया जा रहा है। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति आरोपी को शरण देगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




