Aligarh News: आरोपी को रिमांड पर लेकर पहुंची पुलिस को बनाया बंधक

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

Aligarh News: अलीगढ़ में चोरी के मामले में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए आरोपी से चोरी का माल बरामद करने गई पुलिस टीम को उसके माता-पिता ने बंधक बना लिया। मामले की जानकारी मिलते ही अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला। आरोपी के माता-पिता को भी हिरासत में ले लिया गया।

Aligarh News: आरोपी को रिमांड पर लेकर पहुंची पुलिस को बनाया बंधक

Aligarh News: अलीगढ़। रोरावर थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए आरोपी से चोरी का माल बरामद करने पहुंची पुलिस टीम को उसके माता-पिता ने कमरे में बंधक बना लिया। आरोपी के पिता और मां ने पुलिसकर्मियों को घर के एक कमरे में बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया।

घटनास्थल पर पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही रोरावर थाने के अलावा लोधा, सासनी गेट और देहली गेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ नगर प्रथम संजीव कुमार और एसपी सिटी आदित्य बंसल की मौजूदगी में पुलिस ने ताला तोड़कर क्राइम इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला। पुलिस ने आरोपी के माता-पिता को भी हिरासत में ले लिया। वहीं आरोपी की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद कर लिया गया।

चोरी का मामला और उसकी पृष्ठभूमि

मामला करीब ढाई माह पुराना है। सरस्वती विहार कॉलोनी मेलरोज बाईपास निवासी उमेश कुमार गौड़ ने 18 जून को रोरावर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया था कि उनके घर से कई दिनों से रुपये और जेवर चोरी हो रहे थे। खोजबीन के बावजूद चोरी का पता नहीं चल पा रहा था। 18 जून की सुबह करीब 10 बजे पत्नी से अलमारी से रुपये लाने को कहा तो उसने अलमारी में रखे नौ हजार रुपये गायब होने की जानकारी दी। अलमारी पर ताला लगा हुआ था। इस पर उमेश को अपने 14 वर्षीय छोटे बेटे आशीष पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर बेटे ने बताया कि उनके घर में किराये पर रहने वाला उसका साथी अविकल कुमार शर्मा पुत्र संजय कुमार शर्मा उसे करीब दो वर्ष से ब्लैकमेल कर रहा है।

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई

आरोप था कि अविकल उसकी सिगरेट पीने की फोटो और नहाने के दौरान बनाए गए आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे जबरन रुपये वसूलता था। विरोध करने पर उसे फांसी लगाकर मारने की धमकी दी जाती थी। साथ ही यह धमकी भी दी जाती थी कि फोटो-वीडियो के जरिए उसकी मौत को आत्महत्या साबित कर दिया जाएगा। डर के कारण किशोर ने घर से रुपये और जेवर ले जाकर आरोपी को देना शुरू कर दिया था। किशोर ने बताया था कि अलमारी से गायब हुए नौ हजार रुपये भी अविकल ने लिए हैं। परिजनों के मुताबिक किशोर आरोपी की धमकियों से इतना डरा हुआ था कि उसने काफी समय तक माता-पिता को इसकी जानकारी नहीं दी। घटना का पता चलने के बाद पिता ने रोरावर थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी अविकल कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦पुलिस को किस आरोपी से चोरी का माल बरामद करने में समस्या हुई?−
पुलिस को आरोपी के माता-पिता ने बंधक बना लिया था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअलीगढ़Aligarh News: आरोपी को रिमांड पर लेकर पहुंची पुलिस को बनाया बंधक