एसएसपी ने पैदल मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - गभाना में होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस ने पैदल मार्च किया। एसएसपी नीरज जादौन ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया।

एसएसपी ने पैदल मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

गभाना, संवाददाता। होली के त्यौहार को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने मंगलवार रात्रि को पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल भ्रमण किया अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। एसएसपी नीरज जादौन ने पुलिस बल के साथ कस्बा के बस स्टैंड रोड, सब्जी मंडी रोड , होलिका माता चौक सहित मुख्य मार्गों से गुजरे । उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात में बाधा उत्पन्न ना की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

साथ ही समाज में किसी भी प्रकार की अराजकता न फैलाएं। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। डीजे की आवाज मानक से अधिक न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। हुड़दंग, जबरन रंग लगाने या सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी धनंजय कुमार ने कहा कि होली के पर्व को लेकर संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार गश्त की जा रही है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व है। एसपी ग्रामीण ने करथला में ग्रामीणों के साथ की बैठक: इगलास। होली पर्व पर शांति व्यवस्था तथा क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए इलाका पुलिस ही नहीं जिला पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद है। मंगलवार को इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक देहात अमृत जैन ने क्षेत्र के संवेदनशील गांव करथला में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं व सुझाव सुने। एसपी देहात ने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया। देहात कप्तान ने पुलिस कर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा त्यौहार के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। गोंडा में एसपीआरए ने की पैदल गश्त गोंडा। कस्बा में शांति व्यवस्था को लेकर एसपीआरए सीओ इगलास महेश कुमार, इंस्पेक्टर सरिता सिंह, के द्वारा मय पुलिस बल के साथ ढांटोली चौराहे से खैर रोड पर फ्लैग मार्च किया। व एसपीआरए के द्वारा लोगों को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाने की बात कही। जिसमें उनके द्वारा कहा गया रंग या गुलाल सहमति से ही लगाएं व गुब्बारे में भर के रंग किसी के ऊपर ना फेक गुब्बारे को फेंकने के बाद व्हीकलों में एक्सीडेंट होने की संभावना अधिक रहती है। गुब्बारे में रंग भरकर किसी के ऊपर न फेकें नकली शराब का सेवन भी न करें। एसपी क्राइम ने फ्लैग मार्च कर किया निरीक्षण पिसावा। कोतवाली का मंगलवार को एसपी क्राइम ममता कुरील द्वारा निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षु आरक्षियों के ठहराव व आवश्यक दिशा-निर्देश देने के बाद एसपी ने कस्बा में फ्लैग मार्च किया। एसपी क्राइम ने थाने में जलभराव की स्थिति, साफ सफाई की स्थिति जांचने के बाद मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कस्बा में दो दिन से प्रशिक्षु आरक्षी भी आए हुए हैं, जिन्हें गांव में गश्त आदि कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। एसपी ने उनके ठहराव आदि की जानकारी की गई तथा थानाध्यक्ष रेखा गोस्वामी, पुलिस स्टाफ व प्रशिक्षु आरक्षीयों के साथ कस्बा में त्योहार के चलते शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया। पैदल मार्च करके लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा चण्डौस। कोतवाल चण्डौस सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा के डावर में पर संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों के चालान किए गए वही 9 बाईकों को सीज करके कोतवाली परिसर में खड़ा करा दिया गया। साथ ही पुलिस बल ने कस्बा में पैदल मार्च करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कोतवाल सत्यवीर सिंह ने बताया कि होली को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहनों के चालान किए जा रहे हैं वहीं संदिग्ध वाहनों को सीज किया जा रहा है और पुलिस बल लगातार कस्बा में पैदल मार्च करके सुरक्षा और कानून व्यवस्था का जायजा लेने में जुटा हुआ। साथ ही चेतावनी दी अगर होली के पर्व पर किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो पुलिस सख्ती से पेश आयेगी और कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।