जवां प्रकरण में लापरवाही पर एसओ को हटाया

Feb 28, 2026 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

Aligarh News - जवां क्षेत्र के गांव सुनैना में मंगलवार रात को बरात के दौरान हुई थी घटना, दलित समाज की बरात में चलाया था विवादित गाना, जिस पर हुआ विवाद

जवां प्रकरण में लापरवाही पर एसओ को हटाया

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जवां क्षेत्र के गांव सुनाना में दलित समाज की बरात में विवादित गाना बजाने पर हुए विवाद के बाद पुलिस तैनात है। मामले में कुल चार मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर, घटना के पीछे थाना स्तर पर लापरवाही को देखते हुए एसएसपी ने एसओ जवां योगेंद्र सिंह को हटा दिया। उनके स्थान पर विजयगढ़ थाना प्रभारी धीरज यादव को जवां थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जवां में मंगलवार को बरात के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें जमकर पथराव के बाद तोड़फोड़ तक की गई। इस घटनाक्रम से पहले थाने पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने पर कार्रवाई की गई है।

एसएसपी की ओर से जारी आदेश के अनुसार जवां एसओ योगेंद्र सिंह को हटाकर विजयगढ़ थाने का एसएसआई बनाया गया है। इनके अलावा मॉनीटरिंग सेल प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार को हरदुआगंज का इंस्पेक्टर बनाया गया है। वहां तैनात रहे एसओ कुलदीप सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। इनके खिलाफ भी व्यवहार संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।