दादों में बालू का अवैध खनन करते आठ ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

दादों में पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सांकरा चौकी प्रभारी की अगुवाई में पुलिस ने 8 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया। पिछले दो महीनों से क्षेत्र में अवैध खनन चल रहा था, जिसके खिलाफ ग्रामीणों की शिकायतें आईं। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट खनन विभाग को भेज दी है।

दादों में बालू का अवैध खनन करते आठ ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

दादों, संवाददाता। थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सांकरा चौकी प्रभारी सतीश चंद्र यादव की अगुवाई में पुलिस टीम ने शुक्रवार को बालू से भरी 8 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर सीज कर दिया।क्षेत्र के रुस्तमनगर गंगा बांध, बबरौंतिया गंगा बांध और सांकरा गंगा घाट सहित नहर के किनारे पिछले दो महीनों से बड़े पैमाने पर अवैध खनन जारी था। खनन माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और बैलगाड़ियों के जरिए बालू का अवैध परिवहन कर रहे थे। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें पुलिस अवैध बालू ले जा रहे ट्रैक्टर चालकों से पूछताछ करती दिख रही थी।वायरल

वीडियो और ग्रामीणों की शिकायतों का उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया, जिसके बाद पुलिस ने यह छापेमारी की। पकड़े गए सभी 8 ट्रैक्टरों को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दादो थाने में खड़ा कराया गया है। पुलिस ने मामले की विस्तृत रिपोर्ट खनन विभाग के अधिकारियों को भेज दी है। थाना पुलिस ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध खनन पूरी तरह बंद किया जाएगा और संलिप्त माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।