Aligarh News: 187 मधुमक्खियों के बॉक्स सहित दाे लुटेरे गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Aligarh News: दादों थाना के गांव हैबतपुर कोटरा में 187 मधुमक्खियों के बॉक्स की चोरी के मामले में मंगलवार रात पुलिस ने दो अभियुक्तों, राजकुमार और योगेन्द्र को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी किया गया सामान, जिसमें गैस सिलेंडर और स्टैंड शामिल हैं, बरामद किया। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया है।

Aligarh News: दादाें, संवाददाता। थाना दादाें क्षेत्र के गांव हैबतपुर काेटरा आम के बाग में रखें 187 मधुमक्खियों के बॉक्स की बदमाशाे के द्वारा की गई लूट के मामले में मंगलवार की रात्रि मे चैकिंग के दौरान थाना स्थानीय पुलिस व क्रिमनल इंटेलिजेस देहात टीम द्वारा गिरधर पुर पुलिया थाना क्षेत्र दादों समय करीब 11 बजे रात में चोरी की गई 187 मधुमक्खी सहित पेटिया मय लोहे के स्टैण्ड, 01 गैस सिलेंडर व 02 जालीदार नकाब व घटना में प्रयुक्त डीसीएम कैन्टर संख्या यूपी-13-डीटी-0504 सहित अभियुक्त राजकुमार पुत्र मुरारीलाल नि. बामनपुर थाना आहार जिला बुलंदशहर व योगेन्द्र पुत्र शिवलाल निवासी रुडबांगर थाना अनुपशहर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने अभियुक्तों काे मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।


