महिला से पर्स लूट में बाइक सवार दो लुटेरे दबोचे, भेजे जेल
Aligarh News - - सिविल लाइन के पुरानी चुंगी के पास हुई थी वारदात

अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन क्षेत्र में महिला से पर्स लूट में पुलिस ने बाइक सवार दो लुटेरों को दबोच लिया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। आरोपियों के पास से लूटा गया पर्स बरामद हुआ है। बता दें कि नई दिल्ली के रॉयल अपार्टमेंट निवासी तनवीर रहमान बीते मंगलवार को पत्नी हुमैरा रहमान के साथ ई-रिक्शा में बैठकर बाजार जा रहे थे। रास्ते में पुरानी चुंगी के पास पहंुचते ही पीछे से आए बाइक सवार लुटेरे हुमैरा के हाथ में लगे पर्स को लूटकर फरार हो गए थे। पर्स में पांच हजार रुपए की नगदी,मोबाइल रखा था।
फुटेज के आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी थी। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि फुटेज व बाइक नंबर के आधार पर आरोपी समीर पुत्र नईम और साहिल पुत्र साबिर निवासी जाकिर नगर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से लूटी गई नगदी और पर्स व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



