Aligarh News: लोन दिलाने के नाम पर 1.30 लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

Aligarh News: पुलिस ने खैर थाना क्षेत्र में मनीष शर्मा को गिरफ्तार किया है, जिसने लोन दिलाने के नाम पर 1.30 लाख रुपये की ठगी की थी। शिकायतकर्ता सलीम ने 4 जून को मामला दर्ज कराया था। आरोपी ने लोन पास कराने का झांसा देकर पीड़ित से पैसे लिए लेकिन न तो लोन दिया और न ही पैसे लौटाए।

Aligarh News: लोन दिलाने के नाम पर 1.30 लाख  ठगे, आरोपी गिरफ्तार

Aligarh News: n पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर भेजा न्यायिक हिरासत में खैर, संवाददाता। लोन दिलाने के नाम पर 1.30 लाख रुपये की ठगी करने वाले नामजद आरोपी मनीष शर्मा को खैर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मोहल्ला मुसलमानान निवासी सलीम ने खैर कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। पीड़ित का आरोप था कि आरोपी ने लोन पास कराने का झांसा देकर उससे 1.30 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। लंबा समय बीतने के बाद भी आरोपी ने न तो लोन दिलवाया और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 4 जून को मुकदमा दर्ज किया था।बुधवार

को कस्बा चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष शर्मा पुत्र अशोक कुमार शर्मा को उसके निवास बेगमबाग थाना क्वार्सी, अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअलीगढ़Aligarh News: लोन दिलाने के नाम पर 1.30 लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार