Aligarh News: हूटर बजाने से रोका तो पुलिस से अभद्रता

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

Aligarh News: पुलिस ने सोमना बाईपास रोड पर हूटर बजाकर हुड़दंग मचाने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया। इन युवकों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की जब उन्हें शोर करने से रोका गया। आरोपी अभिषेक चौधरी, बहादुर, सोनू और गिरीष चौधरी हैं। सभी को जमानत पर रिहा किया गया।

Aligarh News: हूटर बजाने से रोका तो पुलिस से अभद्रता

Aligarh News: खैर, संवाददाता। थाना क्षेत्र में सोमना बाईपास रोड पर पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने और काली फिल्म लगी स्कार्पियो में हूटर बजाकर हुड़दंग मचाने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों का शांति भंग में चालान करने के साथ ही वाहन का कोर्ट चालान भी काटा है। सोमना बाईपास रोड स्थित एक होटल के बाहर कुछ युवक अपनी स्कार्पियो गाड़ी में बैठकर तेज आवाज में हूटर बजा रहे थे। मौके पर सादा वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें शोर मचाने से रोका, तो युवक उलझ गए और उनके साथ गाली-गलौज व अभद्रता करने लगे।

पुलिसकर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना खैर इंस्पेक्टर संजीव कुमार को दी।सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चारों हुड़दंगियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने स्कार्पियो से हूटर और प्रतिबंधित काली फिल्म को हटवाया। इसके बाद पुलिस एक्ट की धारा 34 और शांति भंग की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए गाड़ी का चालान कर दिया। पकड़े गए युवकों की पहचान अभिषेक चौधरी, बहादुर (दोनों निवासी संग्रामपुर), सोनू (निवासी ओमनगर, खैर) और गिरीष चौधरी (निवासी नगला करन सिंह) के रूप में हुई है। शनिवार को चारों आरोपियों को डिप्टी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें निजी मुचलके और सख्त हिदायत के बाद जमानत पर रिहा किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअलीगढ़Aligarh News: हूटर बजाने से रोका तो पुलिस से अभद्रता