
नाम पूछ फायरिंग के मामले में चार दबोचे
संक्षेप: Aligarh News - रविवार शाम को तालसपुर खुर्द में बीड़ी पी रहे युवक नेक मोहम्मद पर चार अज्ञात युवकों ने हमला किया और फायरिंग की। पुलिस ने जांच के दौरान चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर हुई। कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की।
लोधा, संवाददाता। रोरावर थाना क्षेत्र के गांव तालसपुर खुर्द में रविवार शाम बीड़ी पी रहे युवक पर हमले और फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के बाद से फरार चल रहे वांछित चार अभियुक्तों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को धनीपुर मंडी के पास थाना गांधीपार्क क्षेत्र से दबोचा गया। बताते चलें कि गांव तालसपुर निवासी नेक मोहम्मद रविवार शाम अपने दोस्तों के साथ घर के पास खड़े होकर बीड़ी पी रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन-चार अज्ञात युवक वहां पहुंचे और नेक मोहम्मद की पहचान पूछने लगे।

पहचान होते ही आरोपियों ने उस पर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने फायरिंग भी की। मौके से पुलिस को कुछ खोखे भी बरामद हुए थे। गोली किसी को नहीं लगी थी। सूचना पर सीओ और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। देर रात तक क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। जिसमें पुलिस की जांच में अभियुक्तों की पहचान संजय कुमार पुत्र बलवीर सिंह निवासी गली नं. 8 देवी नगला, शिवराज पुत्र लल्लू पाल उर्फ किशनपाल निवासी देवी नगला, थाना महुआखेड़ा, दुष्यन्त पुत्र राजकुमार निवासी धनीपुर, सतेन्द्र पुत्र भूरी सिंह निवासी बाबा कालौनी थाना गांधीपार्क के रूप हैं हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को धनीपुर मंडी के पास से गिरफ्तार किया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमों को लगाया गया था। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। -विजय सिंह, कोतवाल रोरावर

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




